उदयपुर। आस्था, परंपरा और अनुशासन का अनोखा संगम इन दिनों शहर में देखने को मिल रहा है, जहां बदनोर की हवेली स्थित श्री मंशापूर्ण हनुमान जी के 27वें छप्पन भोग महोत्सव की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ चल रही है। श्री मंशापूर्ण मित्र मण्डल के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत विधिवत भट्टी पूजन के साथ हो चुकी है, और अब हर दिन भक्ति का रंग और गाढ़ा होता जा रहा है। महोत्सव की खासियत इस बार 56 भोग की तैयारी में अपनाई जा रही शुद्धता और परंपरा है। आयोजन समिति के भूपेश मेहता के अनुसार, राजू भाई सेठ के नेतृत्व में 101 अनुभवी कारीगर भोग निर्माण में जुटे हैं। सभी कारीगरों को मंडल की ओर से कोरे वस्त्र दिए गए हैं और नियम यह है कि हर कारीगर सुबह सबसे पहले दूधतलाई में स्नान करता है, फिर साफ वस्त्र पहनकर ही रसोई में प्रवेश करता है। इस पूरी प्रक्रिया में सात्विकता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि हनुमान जन्मोत्सव पर 2 अप्रैल को अर्पित होने वाला भोग पूर्णतः पवित्र रहे। महोत्सव के तहत सांस्कृतिक रंग भी चरम पर है। बदनोर की हवेली में श्रीधाम वृंदावन (मथुरा) के स्वामी मुकेश चंद्र जी ठाकुर के निर्देशन में भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है। पहले दिन ‘नारद मोह’ की लीला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि आगामी प्रस्तुतियों में राम जन्म, विश्वामित्र आगमन और ताड़का वध जैसे प्रसंगों का मंचन होगा। यह रामलीला प्रतिदिन शाम 7:30 से 10:30 बजे तक आयोजित की जा रही है। आयोजन को लेकर धार्मिक उत्साह अपने चरम पर है। मण्डल के राजेश तोषनीवाल और प्रवीण वैरागी ने बताया कि 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह 10:30 बजे भव्य पाग महोत्सव एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर भट्टियानी चौहट्टा, जगदीश चौक और घंटाघर होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी। महोत्सव के दिन शाम 6:30 बजे हेमराज राष्ट्रीय व्यायामशाला, गुलाब बाग रोड पर विशाल महाप्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने में सुनील झंवर, अंकित भावसार, अंशुल, तनिष्क, संजू, विजय, अभिषेक और सुमित सहित कई कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं। श्रद्धा और समर्पण के इस महोत्सव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब परंपरा और अनुशासन साथ चलते हैं, तो आस्था अपने सबसे सुंदर रूप में सामने आती है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सैकड़ों जरूरतमंदों तक पहुंची राहत, भोजन से लेकर जरूरी सामान तक बांटी मदद स्वर्ण जयंती पर संवेदना का संदेश: महावीर जैन परिषद के मंच से गूंजा ‘हमदर्द बनो’, पांच समाज स्तंभों का हुआ सम्मान