Advertisements
24 News Update उदयपुर/वल्लभनगर। गैस सिलेंडर की कमी और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस ने वल्लभनगर में प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत ने सड़क पर चूल्हा जलाकर चाय बनाई और विरोध जताया।
शक्तावत ने कहा कि गैस की कमी से छोटे व्यापारी और आम परिवार प्रभावित हो रहे हैं, कई लोगों के सामने आजीविका का संकट खड़ा है। उन्होंने कानून व्यवस्था, पटवारी कार्यालयों में स्टाफ की कमी, नगर पालिका की सुस्ती और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने भटेवर अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति, आईटीआई संचालन और लंबित पंचायत चुनावों को लेकर सरकार को घेरा और आमजन की समस्याओं के समाधान की मांग की।

