Site icon 24 News Update

लकड़ी के चूल्हे पर बना खाना लेकर दिल्ली रवाना हुए माकपा कार्यकर्ता, ‘जन आक्रोश रैली’ में होंगे शामिल

Advertisements

24 News Update उदयपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) के कार्यकर्ता 24 मार्च को दिल्ली में होने वाली जन आक्रोश रैली में भाग लेने के लिए अनोखे अंदाज में रवाना हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपना भोजन स्वयं तैयार कर साथ लेकर यात्रा शुरू की।
माकपा जिला सचिव राजेश सिंघवी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने अपने संसाधनों से ही भोजन की व्यवस्था की। गैस की कमी के चलते खाना लकड़ी के चूल्हे पर पकाना पड़ा, जिसमें पार्टी नेता एवं पूर्व सरपंच लातूराम खैर सहित महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं ने मिलकर सहयोग किया। उन्होंने कहा कि जहां अन्य राजनीतिक दलों की रैलियों में भारी खर्च होता है, वहीं माकपा के कार्यकर्ता आज भी अपने दम पर और सीमित संसाधनों में आंदोलन को आगे बढ़ाते हैं।
सिंघवी ने बताया कि गैस की किल्लत के कारण आमजन भी परेशान हैं, कई जगह होटल और दुकानें प्रभावित हुई हैं, इसके बावजूद माकपा कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को उठाने के लिए दिल्ली रवाना हुए हैं। पार्टी के अनुसार, यह रैली महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जन समस्याओं के विरोध में आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Exit mobile version