24 न्यूज अपडेट, जयपुर। देशभर में प्री-मानसून की दस्तक ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। राजस्थान, दिल्ली-NCR, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और गुजरात सहित कई राज्यों में शनिवार देर रात से तेज आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। राजस्थान के 25 जिलों में आज बारिश और आंधी की संभावना है, जबकि 14 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-NCR में 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवाओं और मूसलाधार बारिश ने पेड़ उखाड़ दिए, वहीं यूपी और गुजरात में आकाशीय बिजली गिरने से कुल 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

राजस्थान में राहत और कहर दोनों

राजस्थान में शनिवार को प्री-मानसून की हल्की फुहारों से मौसम सुहावना हो गया। तेज आंधी और बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई, जिससे तापमान में 1 से 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर और चूरू में तापमान अब भी 46.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। 14 जून को राजस्थान में मौसम की स्थिति: पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। पूर्वी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, और सागवाड़ा (डूंगरपुर) में भारी वर्षा दर्ज की गई, जहां 72 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं उष्ण लहर भी दर्ज की गई। राज्य में अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर और चूरू में 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान बीकानेर में 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज सुबह 08:30 बजे, राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में आर्द्रता 40 से 80 प्रतिशत के बीच दर्ज की गई।

कोटा में बड़ा हादसा, जयपुर में मौत
कोटा में तेज आंधी और बारिश के चलते एक मकान का छज्जा गिर गया, जिसमें 17 लोग घायल हो गए। वहीं जयपुर के जमवारामगढ़ में बाइक सवार व्यक्ति पर बिजली का पोल गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

14 जिलों में अलर्ट, 20 जून से बारिश होगी और तेज

मौसम विभाग के अनुसार आज जैसलमेर और सिरोही में ऑरेंज अलर्ट, जबकि नागौर, पाली, सीकर, चूरू, जोधपुर, सवाईमाधोपुर, कोटा, बारां, टोंक, राजसमंद, उदयपुर और जालौर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में खासकर 20 जून से बारिश की तीव्रता और प्रभाव वाले क्षेत्रों में बढ़ोतरी होगी।

देशभर में प्री-मानसून का प्रभाव

दिल्ली-NCR में 100 किमी प्रति घंटे की तूफानी हवाएं
राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार रात को तेज बारिश और आंधी ने कहर बरपाया। कई इलाकों में पेड़ गिर गए, सड़कों पर जलभराव हो गया और ट्रैफिक बाधित हुआ। मौसम विभाग ने लोगों से घर में रहने की अपील की है।

मध्यप्रदेश में ट्रेनों पर असर, नीमच में टीनशेड उड़ा
उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से ट्रेनें बाधित हुईं। नीमच में तेज आंधी से टीनशेड उड़ गया। भोपाल, इंदौर सहित 47 जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी है।

उत्तर प्रदेश में बिजली गिरने से 5 की मौत
सिद्धार्थनगर और हमीरपुर में बिजली गिरने की घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। राज्य के 47 जिलों में बारिश और 18 जिलों में लू का अलर्ट है।

गुजरात में भी बिजली कहर बनकर टूटी
राजकोट, दाहोद, मांगरोल और कलोल तालुका के मोकड़ गांव में बिजली गिरने से कुल 5 लोगों की मौत हुई है। शनिवार शाम से ही तेज बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है।

तापमान की स्थिति

राजस्थान के कई जिलों में अभी भी हीटवेव जैसे हालात हैं। पिलानी में तापमान 47.6°C, जैसलमेर 46.9°C, बीकानेर 46.4°C, जोधपुर 46.3°C, फलोदी और बाड़मेर में 46.2°C तक दर्ज किया गया।

आगामी दो दिनों का पूर्वानुमान

  • 16 जून: गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट।
  • 17 जून: गुजरात, मध्यप्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना, बंगाल आदि में भारी वर्षा की चेतावनी।

Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading