24 News Update उदयपुर। प्रतापनगर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर खतरनाक स्टंट के वीडियो अपलोड कर युवाओं को उकसाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी अलग-अलग बाइकों और कारों पर स्टंट कर उनके वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर साझा करता था।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार खतरनाक स्टंट करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा एवं नगर पूर्व वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में प्रतापनगर थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस ने राहुल सिंह (24) पुत्र रामसिंह, निवासी गोपीनगर, खेमपुरा, थाना प्रतापनगर को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी बाइकों और कारों पर खतरनाक स्टंट कर उनके वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड करता था, जिससे अन्य युवाओं को भी इस तरह के जोखिम भरे कृत्य करने के लिए प्रेरणा मिल रही थी।उदयपुर पुलिस ने आमजन, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे सड़क पर स्टंटबाजी से बचें। पुलिस की सोशल मीडिया सेल ऐसे वीडियो और अकाउंट्स पर लगातार निगरानी रख रही है। यदि कोई व्यक्ति स्टंट करता हुआ या सोशल मीडिया पर उसका प्रचार-प्रसार करता मिला तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में प्रतापनगर थानाधिकारी अजय सिंह राव के नेतृत्व में कांस्टेबल सोहन शर्मा एवं रामस्वरूप की सक्रिय भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कुराबड़ में 89.47 किलो गांजे के हरे पौधे जब्त, किसान गिरफ्तार मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार