24 News Update उदयपुर। शहर में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान में प्रतापनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 456 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देश पर नशाखोरी के उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी नगर पूर्व सूर्यवीर सिंह राठौड़ के सुपरविजन में थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।पुलिस को सूचना मिली थी कि एक स्कॉर्पियो (RJ 51 UC 5112) में डोडा चूरा भरकर डबोक से अंबेरी की ओर ले जाया जा रहा है। इस पर प्रतापनगर थाना पुलिस ने नाकाबंदी शुरू की। नाकाबंदी के दौरान तेज गति से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को रुकवाया, तभी उसमें सवार दो व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।वाहन की तलाशी लेने पर अंदर 25 कट्टों में भरा डोडा चूरा मिला, जिसका कुल वजन 456 किलोग्राम पाया गया। जांच के दौरान गाड़ी में दो अलग-अलग नंबरों की नंबर प्लेट भी बरामद हुईं, जिससे तस्करी के संगठित नेटवर्क की आशंका और गहरी हो गई है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ सहित स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं, साथ ही यह भी खंगाला जा रहा है कि यह खेप कहां से लाई गई और कहां सप्लाई की जानी थी। इस कार्रवाई में थानाधिकारी पूरण सिंह राजपुरोहित, उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक सुनील विश्नोई, तथा कांस्टेबल राजूराम, नरेन्द्र सिंह, बनवारीलाल, शंकरलाल, विशाल और कमलेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के आह्वान पर पहाड़ी वाले हनुमानजी मंदिर में संकल्प सिद्धि ‘सद्बुद्धि यज्ञ लवकुश इंडोर स्टेडियम में गूंजा दमखम, विशाल प्रजापत स्ट्रांग मैन और मानसी रावत स्ट्रांग वूमेन ऑफ उदयपुर घोषित