24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि प्रतापनगर थाना क्षेत्र में हुई मंगलसूत्र लूट की घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रार्थीया पुष्पा बाई (27), पत्नी राजेन्द्र खटीक, निवासी पलाना खर्द, थाना घासा, हाल निवासी गुरुद्वारा के पास, बोहरा गणेश, थाना प्रतापनगर, जिला उदयपुर, ने 25 फरवरी 2025 को प्रतापनगर थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि 11ः40 बजे दिन में प्रतापनगर सरकारी अस्पताल से इलाज कर लौटते समय प्रतापनगर चौराहा के पास तीन युवक मोटरसाइकिल पर आए और उनके गले से सोने का मंगलसूत्र (जिसमें सोने का पेंडल व 12 सोने के मोती थे) छीनकर फरार हो गए। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा, वृताधिकारी (नगर पूर्व) छगन पुरोहित, एवं थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान कर अभियुक्तों की तलाश शुरू की।
अभियुक्तों की पहचानः
अनुसंधान के दौरान यह वारदात मिठु उर्फ मिठा लाल गाडेलिया लोहार, मुकेश खटीक एवं पूजा गमेती द्वारा कारित पाई गई। तीनों आरोपी फरार थे, लेकिन सतत प्रयासों से आरोपी मिठु उर्फ मिठा लाल (24) को अमरपुरा, थाना खेरोदा, हाल धोबीघाट, थाना कुराबड़, जिला उदयपुर से गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः मिठु उर्फ मिठा लाल, पिता नारायण लाल, जाति गाडोलिया लोहार, उम्र 24 वर्ष, निवासी अमरपुरा, थाना खेरोदा, हाल धोबीघाट, थाना कुराबड़, जिला उदयपुर।
पुलिस टीमः
राजेन्द्र सिंह, पु.नि., थानाधिकारी, प्रतापनगर, चंदन सिंह, सउनि अखिलेश्वर, हैड कांस्टेबल नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल, रामस्वरूप, कांस्टेबल राजु राम, कांस्टेबल सोहन शर्मा, कांस्टेबल प्रदीप सिंह, कांस्टेबल, पुलिस थाना खेरोदा
पुलिस ने मंगलसूत्र लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार

Advertisements
