24 News Update बांसवाड़ा। दानपुर थाना क्षेत्र के भाटिया महुड़ा गांव में शुक्रवार की शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों की हालत अचानक बिगड़ गई। खेत में खेलते समय बच्चों ने अनजाने में जहरीले रतनजोत के बीज खा लिए, जिसके कुछ ही देर बाद उन्हें तेज उल्टियां शुरू हो गईं और वे बेहोशी की हालत में जमीन पर गिर पड़े।परिजन बच्चों की बिगड़ती हालत देखकर घबरा गए। पूछताछ करने पर बच्चों ने बताया कि उन्होंने खेत में लगे पौधों के बीज फल समझकर खा लिए थे। हालात गंभीर होते देख परिजन बिना देरी किए सभी बच्चों को निजी वाहन से छोटी सरवन स्थित स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सा कर्मियों ने तुरंत उपचार शुरू किया। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने एहतियातन चारों बच्चों को महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल सभी बच्चों की स्थिति स्थिर है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें रातभर निगरानी में रखा गया है।बीज खाने वाले बच्चों में दिलीप (7), शिवराज (8), रीना (6) और पूजा (7) शामिल हैं। समय रहते उपचार मिलने से एक बड़ा हादसा टल गया। रतनजोत बना खतरे की वजहग्रामीण इलाकों में रतनजोत के पौधों का उपयोग अक्सर खेतों की बाड़ के रूप में किया जाता है। हालांकि इसके बीज अत्यंत जहरीले होते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों या पशुओं द्वारा इन बीजों का सेवन गंभीर जानलेवा स्थिति पैदा कर सकता है। इस घटना ने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की जरूरत को एक बार फिर उजागर कर दिया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मालवा मीडिया फेस्ट का बांसवाड़ा में हुआ विमोचन रतलाम में 9 से 11 जनवरी तक होगा फेस्ट निर्माणाधीन मकान में चौकीदार की हैवानियत, नाबालिग से दुष्कर्म, जांच में तीन माह की गर्भवती निकली