24 News update उदयपुर। राजसमंद जिले की पिपलांत्री ग्राम पंचायत देश की पहली ऐसी पंचायत बनने जा रही है, जो कार्बन क्रेडिट के माध्यम से आय अर्जित करेगी। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ग्रीन पीपल सोसाइटी, टेरा ब्लू कम्पनी एवं पिपलांत्री ग्राम पंचायत के मध्य कार्बन क्रेडिट परियोजना को लेकर त्रिपक्षीय एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

ग्राम सभा में दी गई विस्तृत जानकारी
ग्राम पंचायत की प्रशासक अनिता पालीवाल की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में जैविक खेती, व्यापक वृक्षारोपण एवं सोलर रूफ इंस्टॉलेशन के माध्यम से कार्बन क्रेडिट अर्जित करने की प्रक्रिया से ग्रामीणों को अवगत कराया गया।

ग्रीन पीपल सोसाइटी के अध्यक्ष राहुल भटनागर ने बताया कि यदि वृक्षारोपण सरकारी भूमि पर किया जाएगा तो उसका सीधा लाभ पंचायत को प्राप्त होगा। यदि पौधारोपण किसान की निजी भूमि पर होगा तो कार्बन क्रेडिट से होने वाली आय सीधे संबंधित किसान को मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल के साथ पिपलांत्री ने पर्यावरण संरक्षण को आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ते हुए ग्रामीण विकास का एक अभिनव मॉडल प्रस्तुत किया है, जो भविष्य में पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत बन सकता है।

पिपलांत्री बनेगा राष्ट्रीय उदाहरण
टेरा ब्लू के संस्थापक उदय जी एवं प्रदीप मोटवानी ने पिपलांत्री के वृक्षारोपण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह देश की पहली पंचायत होगी, जिसे कार्बन क्रेडिट से नियमित आय प्राप्त होगी।
श्याम सुन्दर पालीवाल ने बताया कि वर्षों से किए जा रहे वृक्षारोपण प्रयासों से स्थानीय किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता और नमी में सुधार का लाभ मिला है। इसके साथ ही फसल उत्पादन में वृद्धि और जल संरक्षण जैसे सकारात्मक परिणाम भी सामने आए हैं। अब कार्बन क्रेडिट के माध्यम से दीर्घकालिक अतिरिक्त आय का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

25 वर्षों तक होगी अतिरिक्त आय
टेरा ब्लू के सीईओ रिचर्ड ब्राइट ने पिछले चार वर्षों में लगाए गए पौधों के आधार पर बताया कि आने वाले 25 वर्षों तक इनसे कार्बन क्रेडिट के रूप में आय प्राप्त होती रहेगी। उन्होंने कहा कि इस मॉडल को राजसमंद जिले की अन्य ग्राम पंचायतों से भी जोड़ा जाएगा।

ग्रीन पीपल सोसाइटी के प्रतिनिधि सुहेल मजबूर ने स्थानीय किसानों को कार्बन क्रेडिट की निर्धारित प्रक्रिया, पंजीकरण और आय सृजन के तकनीकी पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में रहे उपस्थित
बैठक में ग्रीन पीपल सोसाइटी के शरद श्रीवास्तव, सुहेल मजबूर, प्रताप सिंह चुंडावत, वी.एस. राणा, डॉ. ललित जोशी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त अधिशाषी अभियंता गिरधारीलाल गर्ग, विकास अधिकारी पंचायत समिति राजसमंद महेश गर्ग, उद्यानिकी विभाग से प्रवीण गुप्ता, ग्राम विकास अधिकारी बी.आर. सैनी, पटवारी नीरज चौधरी, आसपास के विद्यालयों के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading