24 News Update उदयपुर। जिले में फरार वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना कुराबड़ ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक साल से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डॉ. अमृता दुहन, जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
कार्रवाई गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) और गोपाल चंदेल, पुलिस उप अधीक्षक, वृत गिर्वा के सुपरविजन में अंजाम दी गई। तेजु सिंह, थानाधिकारी कुराबड़ के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज सालवी (22) पुत्र शंकर लाल सालवी निवासी बोरी, थाना कुराबड़ हाल सेक्टर-14, शिशु निकेतन स्कूल के पास, थाना गोवर्धन विलास के रूप में हुई है। आरोपी पुलिस थाना बड़गांव के प्रकरण संख्या 65/2023 में धारा 3/25, 4/25, 5/25 (7) आर्म्स एक्ट के तहत वांछित था और पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था।
पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा जारी 411 वांछित अपराधियों की सूची में भी उसका नाम शामिल था। लंबे समय से फरार रहने के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की मदद से उसे दस्तयाब कर लिया।
इस कार्रवाई में राजेन्द्र सिंह (विशेष भूमिका), भूराराम और माधु सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
एक साल से फरार स्थायी वारंटी मनोज सालवी गिरफ्तार, कुराबड़ पुलिस की कार्रवाई

Advertisements
