24 News Update उदयपुर। जिले के माण्डवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने लूट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 2000 रुपए के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल तथा वृत्ताधिकारी कोटड़ा डुंगरसिंह चुण्डावत के निर्देशन में थानाधिकारी चन्द्रपाल सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना ओगणा के स्थायी वारंटी सवा उर्फ हवा उर्फ श्रवण (पिता माना पारगी, उम्र 20 वर्ष, निवासी नायर, थाना माण्डवा) को डिटेन किया। आरोपी लूट के मामले में पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए राजस्थान व गुजरात के विभिन्न क्षेत्रों में मजदूरी करते हुए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर पकड़ने में सफलता मिली। बाद में उसे गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में थानाधिकारी चन्द्रपाल सिंह के साथ टीम के सदस्य हाजुराम, राजेन्द्र सिंह, चम्पालाल, दिनेश कुमार, तख्तसिंह, दुर्गेश, लक्ष्मण और सुरेन्द्र कुमार (चालक) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
लूट के मामले में एक साल से फरार 2000 रुपए का इनामी स्थायी वारंटी गिरफ्तार

Advertisements
