Site icon 24 News Update

पुलिस थाना सायरा की कार्रवाई: स्थायी वारंटी गिरफ्तार, लंबे समय से फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Advertisements

24 News Update उदयपुर। वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सायरा थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृत्ताधिकारी (गिर्वा) गोपाल चंदेल के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। सायरा थानाधिकारी कानाराम सिरवी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आसूचना एवं तकनीकी सहयोग के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 15 अप्रैल 2026 को सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, गोगुंदा जिला उदयपुर के मुकदमा संख्या 271/2013 एवं सायरा थाने के प्रकरण संख्या 48/13 में फरार चल रहे स्थायी वारंटी जैतिया उर्फ जैताराम को माण्डवा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है तथा उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी विस्तृत जांच की जा रही है।

गिरफ्तार स्थायी वारंटी
जैतिया उर्फ जैताराम पुत्र पुनाराम, निवासी भिंयाटा, पुलिस थाना माण्डवा, जिला उदयपुर।

कार्रवाई में शामिल टीम
इस कार्रवाई में थानाधिकारी कानाराम सिरवी के नेतृत्व में सायरा थाना टीम के भैराराम (कांस्टेबल 3094), जगदीश (कांस्टेबल 1084), लोकेन्द्रसिंह (कांस्टेबल 3109) एवं लोकेश रायकवाल (कांस्टेबल, साइबर सेल) की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version