24 News Update उदयपुर, 28 अप्रैल। आपसी रंजिश को लेकर पड़ोसी के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में पाटिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी ऋषभदेव राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह राव के नेतृत्व में गठित टीम ने आसूचना एवं तकनीकी सहयोग से प्रकरण संख्या 71/2026 में कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत दर्ज किया गया था। परिवादी बंशी लाल निवासी खेड़ाघाटी, बलिचा ने रिपोर्ट दी कि 14 अप्रैल की रात आरोपी ने उनके भाई नटवर पर कुल्हाड़ी से हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। हमले में नटवर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी प्रवीण (उम्र 27 वर्ष), निवासी निचला फला, बलिचा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।
कार्रवाई में शामिल टीम
विनोद कुमार (सहायक उपनिरीक्षक), विरेन्द्र कुमार (हेड कांस्टेबल 2808), रणजीत (कांस्टेबल 10) एवं मनीष (कांस्टेबल 1723) ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

