Site icon 24 News Update

पाटिया थाना पुलिस की कार्रवाई, अवैध देशी टोपीदार बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update उदयपुर, 28 अप्रैल। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पाटिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी टोपीदार बंदूक सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर की गई। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी ऋषभदेव राजीव राहर के सुपरविजन में थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मौजा काकरा डूंगरा में एक व्यक्ति अवैध देशी टोपीदार बंदूक अपने कब्जे में रखे हुए है। इस पर टीम ने मौके पर दबिश देकर बिना वैध लाइसेंस के हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रूपा (उम्र 51 वर्ष), निवासी काकराडूंगरा, थाना पाटिया, जिला उदयपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
प्रभुलाल (सहायक उपनिरीक्षक), सोहनलाल (कांस्टेबल 1002), कैलाश (कांस्टेबल 961), रमेश (कांस्टेबल 402) और दिनेश (कांस्टेबल 318) ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Exit mobile version