Advertisements
24 News Update उदयपुर। अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झाड़ोल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को देशी टोपीदार बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर के निर्देशन में थानाधिकारी झाड़ोल व पुलिस टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी बसुलाल पिता खातु निवासी दमाणा तालाब, थाना झाड़ोल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी के पास अवैध हथियार होने की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसके कब्जे से देशी टोपीदार बंदूक जब्त कर ली और उसे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण संख्या 49/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी:
बसुलाल पिता खातु, निवासी दमाणा तालाब, थाना झाड़ोल, जिला उदयपुर।

