Site icon 24 News Update

अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना झाड़ोल ने एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार थानाधिकारी झाड़ोल मय टीम ने आसूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बसुलाल पुत्र खातु निवासी दमाणा तालाब, थाना झाड़ोल, जिला उदयपुर को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसके पास से एक देशी टोपीदार बंदूक बरामद हुई। प्राथमिक जांच में आरोपी के खिलाफ जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर पुलिस ने अवैध हथियार को जब्त कर आरोपी को विधि अनुसार गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना झाड़ोल में प्रकरण संख्या 49/2026 दर्ज कर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Exit mobile version