Site icon 24 News Update

जंगल की ओर टोपीदार बंदूक लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार, बिना लाइसेंस हथियार जब्त

Advertisements

उदयपुर। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत झाड़ोल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टोपीदार बंदूक लेकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बिना लाइसेंस की बंदूक बरामद कर उसे जब्त किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तेज की गई है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल (खेरवाड़ा) और वृत्ताधिकारी विवेक सिंड (झाड़ोल) के सुपरविजन में थानाधिकारी फैलीराम मीणा को सूचना मिली कि सांडोल माता नर्सरी के पास नाले की तरफ एक युवक हाथ में टोपीदार बंदूक लेकर जंगल की ओर जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पीछा कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम किशनलाल पुत्र मांगीलाल वडेरा (उम्र 20 वर्ष), निवासी लुणावतो का खेड़ा, थाना झाड़ोल बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से टोपीदार बंदूक मिली, जिसके संबंध में वह कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने मौके पर ही बंदूक को जब्त कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 73/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

कार्रवाई में थानाधिकारी फैलीराम मीणा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सतीश चन्द्र, कांस्टेबल रौनक पाटीदार (नं. 1693), कांस्टेबल भूरा राम (नं. 3073, विशेष भूमिका) और चालक कांस्टेबल उमेश कुमार (नं. 2596) की अहम भूमिका रही।

Exit mobile version