Site icon 24 News Update

पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन

Advertisements

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कंप्यूटर अनुदेशक, शारीरिक शिक्षक, विशेष शिक्षक एवं पद विरुद्ध लेवल 2 शिक्षकों को जिला आवंटन एवं पदस्थापन करने की मांग

24 News Update. उदयपुर:-राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष शेरसिंह चौहान एवं प्रदेश महामंत्री गोपाल मीना ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री व निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर को ज्ञापन भेज कर महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में नॉन टीचिंग पद कंप्यूटर शिक्षक, वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक, बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक, प्रयोगशाला सहायक, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक, लाइब्रेरियन, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, शारीरिक शिक्षक ग्रेड तृतीय व पद विरुद्ध अध्यापक लेवल 2 हिंदी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान व विशेष शिक्षकों का द्वितीय चरण में कार्यक्रम आदेश जारी कर जिला आवंटन व शीघ्र पदस्थापन देने की मांग की है।

प्रदेश अध्यक्ष चौहान ने बताया की महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों व कार्मिकों के पदस्थापन के लिए आयोजित हुई चयन परीक्षा के माध्यम से पदस्थापन के प्रथम चरण में केवल प्राचार्य, व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, अध्यापक लेवल 2 अंग्रेजी, गणित-विज्ञान व अध्यापक लेवल 1 को पदस्थापन दिया गया है तथा नॉन टीचिंग पद कंप्यूटर शिक्षक, वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक, बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक, प्रयोगशाला सहायक, वरिष्ठ प्रयोगशाला सहायक, लाइब्रेरियन, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक, शारीरिक शिक्षक ग्रेड तृतीय व पद विरुद्ध अध्यापक लेवल 2 हिंदी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान व विशेष शिक्षकों को जिला आवंटन व पदस्थापन से वंचित रखा गया है जबकि इन कार्मिकों ने चयन परीक्षा में शामिल होकर न्यूनतम 40% अंक से भी अधिक अंक प्राप्त किए हैं फिर भी इन कार्मिकों को जिला आवंटन व पदस्थापन प्रक्रिया से वंचित रखा गया है जो न्याय संगत नहीं है तथा विभाग की दोहरी भूमिका को लेकर शिक्षकों व कार्मिकों में भारी असंतोष व्याप्त है। अतः निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान विज्ञप्ति में शामिल सभी पदों के वंचित शिक्षकों व कार्मिकों का द्वितीय चरण का कार्यक्रम जारी कर जिला आवंटन करते हुए यथाशीघ्र पदस्थापन आदेश जारी करे।

Exit mobile version