24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। पंचाल समाज चोखरा सागवाड़ा का 15वां चोखरा स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह बुधवार को समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता चोखरा अध्यक्ष देवीलाल पंचाल सागवाड़ा ने की। मुख्य अतिथि पंचाल समाज चौदह चोखरा ट्रस्ट मंडल के कोषाध्यक्ष एवं केंद्रीय पर्यवेक्षक भगवतीलाल पंचाल मुंगेड रहे। विशिष्ट अतिथि कन्हैयालाल पंचाल रामगढ़ रहे। साथ ही संरक्षक मनोहरलाल पंचाल, पूर्व अध्यक्ष विमल पंचाल, प्रमोद पंचाल, उपाध्यक्ष नानालाल पंचाल सेमलिया पंड्या, चौदह चोखरा ट्रस्ट मंडल के केंद्रीय प्रतिनिधि पंकज मणिलाल पंचाल फतेहपुरा (गुजरात) एवं ट्रस्ट मंडल के उपाध्यक्ष विजय रतिलाल पंचाल सागवाड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने मां त्रिपुरा सुंदरी, मां सरस्वती एवं भगवान विश्वकर्मा की तस्वीरों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया तथा बालिकाओं द्वारा ईश वंदना प्रस्तुत की गई। उपस्थित अतिथियों का पगड़ी पहनाकर एवं उपरणा ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कमलेश पंचाल गढ़ी, विनोद पंचाल परतापुर, कन्हैयालाल पंचाल आरा, मोहनलाल पंचाल गलियाकोट, देवीलाल पंचाल पादरा, जयंतिलाल पंचाल पादरा, सुंदरलाल पंचाल, शंकरलाल पंचाल, नरेंद्र पंचाल, नीरज पंचाल, भगवतीलाल पंचाल, युवा प्रभारी गौरव पंचाल सहित समाज के अनेक समाजजन, युवा, मातृशक्ति एवं बालक-बालिकाएं उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के दौरान सत्र 2024-25 में 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में सहयोग देने वाले सभी युवाओं का अभिनंदन किया गया। निर्णायक के रूप में उपेंद्र पंचाल सागवाड़ा, विनायक पंचाल डूंगरपुर, आरती पंचाल परतापुर, अनिता पंचाल जोगपुर सहित समाज के कई लोगों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी हार्दिक पंचाल पादरा, महामंत्री जयेश पंचाल ने किया एवं आभार पंकज पंचाल फतेहपुरा ने व्यक्त किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading