24 News update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के डूंगरपुर मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत पाडला हाडलिया सरपंच ने एक नवाचार करते हुए श्रावण मास में करीब 700 महिलाओं को एक ही कलर की साडीया वितरित की।
ग्राम पंचायत सरपंच श्रावण मास को लेकर सरपंच तुलसी मालीवाड़ द्वारा विशेष पहल करते हुए पंचायत के चौक में आयोजित कार्यक्रम में करीब 700 से अधिक महिलाओं को एक ही कंलर डिजाईन की साडिया वितरित की गईं। महिलाओं ने इस अवसर पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरपंच मालीवाड़ समय-समय पर ऐसे नवाचार और जनहित के कार्य करती रहती हैं जिन्होने ग्राम पंचायत में उनके नेतृत्व में निशुल्क एंबुलेंस सेवा, गर्मी में पेयजल वितरण, मनरेगा में रोजगार उपलब्ध कराना सहित कई विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं जिसकी पूरे क्षेत्र में सराहना कि जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को भी गुलाबपुरा में सरपंच मालीवाड़ ने महिलाओं को साड़ी वितरित की थी। इस अवसर पर समाजसेवी कचरा मालीवाड़, नारायण लाल रोत, डूंगर लाल रोत, पूंजीलाल रोत, हीरालाल रोत, अर्जुन भाई रोत, हरजी भाई, धनेश्वर रोत, दीघा भाई, राजमल रोत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। यह पहल न केवल महिलाओं को सम्मान देने की दिशा में है बल्कि सामाजिक एकजुटता और नवाचार की मिसाल भी पेश कर रही है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading