24 News Update उदयपुर, 31 अगस्त। झीलों की नगरी उदयपुर में देशभर के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों के प्रमुखों और शिक्षाविदों का तीन दिवसीय राष्ट्रीय महामंथन आयोजित हुआ। बोर्डिंग स्कूल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BSAI) का प्रिंसिपल्स कॉन्क्लेव एवं वार्षिक आम बैठक (AGM) 2026 23 से 25 अगस्त तक आयोजित की गई। सम्मेलन की संयुक्त सह-मेजबानी सेंट्रल पब्लिक स्कूल (CPS), न्यू भूपालपुरा और हेरिटेज गर्ल्स स्कूल ने की।सम्मेलन में देशभर के 70 से अधिक प्रमुख बोर्डिंग स्कूलों के 100 से ज्यादा प्रधानाचार्य एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन का फोकस भारतीय आवासीय शिक्षा व्यवस्था को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने, शिक्षा में नवाचार, मूल्य आधारित शिक्षण और स्कूल नेतृत्व को मजबूत करने पर रहा।द एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर, पाइनग्रोव स्कूल, हिमाचल प्रदेश, दून इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून, कसीगा इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून और यूनिसन वर्ल्ड स्कूल, मसूरी सहित देश के अनेक प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों के प्रतिनिधि शामिल हुए।सेंट्रल पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. दीपक शर्मा ने देशभर से आए शिक्षाविदों और अतिथियों का स्वागत किया। CPS की चेयरपर्सन डॉ. अलका शर्मा तथा हेरिटेज गर्ल्स स्कूल के निदेशक श्रेयांश भंडारी ने BSAI की मैनेजमेंट कमेटी एवं विशिष्ट अतिथियों को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।BSAI अध्यक्ष कैप्टन ए. जे. सिंह, बोर्ड सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र कुलकर्णी, विनय पांडे, रणनीतिक सलाहकार भाविन शाह, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर सपना सुकुल तथा बोर्ड सदस्य डॉ. माधव देव सारस्वत, जयंत हरीहर लाल और विदुकेश विमल मौजूद रहे।एआई से मानसिक स्वास्थ्य तक भविष्य की शिक्षा पर चर्चातीन दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न तकनीकी सत्रों और पैनल चर्चाओं के माध्यम से आवासीय शिक्षा के बदलते स्वरूप पर मंथन हुआ। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के शिक्षा में एकीकरण, विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, आधुनिक तकनीक, मूल्य आधारित शिक्षा और आवासीय विद्यालयों के समग्र प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सिंधी बाजार आयुर्वेद औषधालय की व्यवस्थाओं से प्रभावित हुईं अतिरिक्त निदेशक ज्योति ककवानी बीएपी ने 9 सीटों पर उतारे प्रत्याशी