24 News udpate उदयपुर, 31 अगस्त। आयुर्वेद विभाग अजमेर की अतिरिक्त निदेशक ज्योति ककवानी ने सोमवार को सिंधी बाजार स्थित राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान औषधालय में संचालित चिकित्सा सेवाओं, जनोपयोगी गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। औषधालय की सुव्यवस्थित गतिविधियों और प्रबंधन को देखकर ककवानी प्रभावित नजर आईं।अतिरिक्त निदेशक ने औषधालय में औषधि वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई, पंचकर्म चिकित्सा शिविर, स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम तथा रिकॉर्ड कीपिंग का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने लगातार आयोजित किए जा रहे पंचकर्म चिकित्सा शिविरों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही पंचकर्म चिकित्सा सेवाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। शिविरों के सुव्यवस्थित संचालन की उन्होंने सराहना की।ककवानी ने औषधालय में आयोजित होने वाले स्वर्ण प्राशन कार्यक्रम की गतिविधियों का भी अवलोकन किया। बच्चों के लिए संचालित इस कार्यक्रम के आयोजन और उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं को उन्होंने सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को आमजन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड एवं आवश्यक दस्तावेजों के सुव्यवस्थित संधारण को भी अतिरिक्त निदेशक ने देखा। उन्होंने रिकॉर्ड कीपिंग और औषधालय प्रबंधन की विशेष रूप से सराहना की। इसके साथ ही औषधि वितरण व्यवस्था तथा पूरे परिसर की स्वच्छता का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।इस अवसर पर औषधालय के चिकित्सक एवं समस्त कार्मिक मौजूद रहे। अतिरिक्त निदेशक ज्योति ककवानी ने औषधालय में किए जा रहे कार्यों के लिए चिकित्सक एवं कर्मचारियों की सराहना की।निरीक्षण के संबंध में जानकारी वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एवं आरोग्य समिति, राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय, सिंधी बाजार, उदयपुर के डॉ. शोभालाल औदीच्य ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 24 न्यूज अपडेट की खबर का असर : पर्ची से आया नाम खारिज, भाजपा ने ऐन वक्त पर बदला वार्ड 57 का टिकट 70 से अधिक प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों के 100 से ज्यादा प्रतिनिधि उदयपुर में, एआई, मानसिक स्वास्थ्य और मूल्य आधारित शिक्षा पर हुआ मंथन