24 News Update उदयपुर, 22 अप्रैल। सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और टूरिस्ट पेट्रोलिंग टीम का आमुखीकरण (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम बुधवार को पुलिस लाइन सभागार, उदयपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन मुख्य अतिथि रहीं। यह आयोजन उदयपुर रेंज पुलिस और यूनिसेफ राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में “पुलिसिंग फॉर केयर ऑफ चिल्ड्रन” कार्यक्रम के तहत हुआ।अपने संबोधन में एसपी डॉ. अमृता दुहन ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और अपराध को बढ़ावा देने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने कालिका पेट्रोलिंग टीम की भूमिका को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए बेहद अहम बताया। साथ ही यूनिसेफ के सहयोग को सामुदायिक पुलिसिंग के लिए उपयोगी बताते हुए उसकी सराहना की।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर्ष रतनू ने पेट्रोलिंग के दौरान कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने और तकनीकी संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक पुलिसिंग में त्वरित प्रतिक्रिया और फील्ड इंटेलिजेंस का समन्वय जरूरी है।यूनिसेफ राजस्थान के बाल संरक्षण विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार निराला ने पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एसओपी और दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए पीपीटी के माध्यम से महिला एवं बाल संरक्षण से जुड़े नवीन कानूनी प्रावधानों को समझाया। उन्होंने आधुनिक व सामुदायिक पुलिसिंग की रणनीतियों के साथ आपात परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला।कार्यक्रम में यूनिसेफ की राज्य स्तरीय बाल संरक्षण विशेषज्ञ श्रीमती सिंधु बिनुजीत ने आमुखीकरण के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रखने और पुलिस के साथ मिलकर सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने की बात कही।कार्यक्रम की शुरुआत योग विशेषज्ञ राजू सिंह (सहायक उपनिरीक्षक) द्वारा ध्यान और योग सत्र से हुई, जिसमें प्रतिभागियों को तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। इसके अलावा ‘डव’ द्वारा तैयार किए गए वीडियो के माध्यम से भी प्रतिभागियों को उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।इस अवसर पर कालिका पेट्रोलिंग टीम और टूरिस्ट पेट्रोलिंग टीम के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में पुलिस लाइन के आरआई गुलाब सिंह, आयोजन टीम के दिलीप सालवी सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खेरवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: टॉप-10 वांछित हिस्ट्रीशीटर व संगठित अपराधी गिरफ्तार ‘विद्या प्रचारिणी सभा’ विवाद : तालंबंदी का 7वां दिन, कलेक्टर तक गूंजा विवाद, भूपालपुरा थानाधिकारी पर दबाव में काम करने का आरोप