24 News Udpate Udaipur. मेवाड़ संभागीय चित्रकार शिविर का उद्घाटन आर टी डी सी होटल पन्ना, चित्तौड़गढ़ में आयोजित हुआ, जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल, , विशिष्ट अतिथि श्रीमान अरविंद जरौली प्रदेश महामंत्री, अखिल भारतीय हिमालय परिवार विशिष्ट अतिथि श्रीमान श्रवणसिंह राव समाजसेवी,राजस्थान ललित कला अकादमी के प्रदर्शनी अधिकारी विनय शर्मा व समिति सदस्य डॉ. मुकेश शर्मा चि रहे l राजस्थान ललित कला अकादमी के सचिव डॉ. रजनीश हर्ष के अनुसार शहर में आयोजित कला शिविर में मेवाड़ संभागीय चित्रकार शिविर में संभाग के दस युवा चित्रकार भाग ले रहे हैं, जिसमें कार्यक्रम का उदेश्य युवा कलाकारों को मंच प्रदान करवाना व सांस्कृतिक विरासत और धरोहर को आगे बढ़ाना है l उपखण्ड अधिकारी बीनू देवल ने अपने उद्बोधन में कहा अकादमी का यह प्रयास सराहनीय है जिन्होने चित्तौड़गढ़ को इस कार्य हेतु चुना, जिला प्रशासन द्वारा कलाकारों के उत्थान हेतु हार्दिक सम्भव प्रयास करवाया जायेगा महाराणा कुम्भा की सांस्कृतिक विरासत को सहेजना हैं l विशिष्ट अथिति उद्बोधन में श्री श्रवणसिंह राव ने बताया की जिले के महाविद्यालयों में कला शिक्षण का प्रस्ताव जल्दी भिजवाया जायेगा, जिससे उच्च शिक्षा में विधार्थी सांस्कृतिक विरासत को पढ़ कर आगे बढ़ा सके l श्रीअरविन्द सिंह जरौली ने बताया की कला कार्यक्रमों से युवाओं को मंच मिलता हैं, गोरतलब हैं की मेवाड़ संभागीय चित्रकार शिविर में डॉ गौरव शर्मा, डॉ. सचिन दाधीच उदयपुर, नवल सिंह, डॉ. हितेश पालीवाल राजसमंद, डॉ. गिरिराज यादव नाथद्वारा, दिलीप जोशी, संगीता शर्मा, प्रियंका शर्मा व भावना प्रजापति चित्तौड़गढ़ से भाग ले रहे हैं l कार्यक्रम का मंच संचालन आयोजन समिति के सदस्य डॉ. सुशील निम्बार्क ने किया व आभार अकादमी के प्रदर्शनी अधिकारी विनय शर्मा ने जताया इस अवसर पर राजस्थान ललित कला अकादमी के ललित मोहन, राजकुमार जैन,नरेश व आयोजन समिति के अजय मिश्रा ,कला प्रेमी विजय राज सिंह रूद, प्रहलाद दास, हेमंत सालवी, जय प्रकाश भटनागर, प्रीती अजमेरा, रजनी आदि कला प्रेमी मौजूद रहे l Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation करणी माता मंदिर भूमि विवाद पर करणी भक्तों का उग्र विरोध, अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन सांसद ने नकुल को फिल्म ‘मर्डरबाद’ के लिए दी शुभकामनाएं, 18 जुलाई को रिलीज़ होगी थ्रिलर फिल्म, उदयपुर के नकुल निभा रहे मुख्य भूमिका