24 News Update वल्लभनगर। अफीम उत्पादक किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने वर्ष 2018 से 2025 तक डोडा-चूरा नष्टीकरण को मान्यता देने, सी-फार्म भरवाने तथा आगामी फसल वर्ष के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार दरों के आधार पर मुआवजा तय करने हेतु उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने की मांग की।किसानों ने बताया कि डोडा-चूरा लंबे समय तक सुरक्षित रखना संभव नहीं होने से पूर्व वर्षों का स्टॉक खेतों में खाद के रूप में नष्ट कर दिया गया था। उन्होंने मध्य प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में भी इस नष्टीकरण को वैध मान्यता देने और शपथ-पत्र के आधार पर सी-फार्म की प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की।विधायक उदयलाल डांगी ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री और आबकारी विभाग के समक्ष उठाया जाएगा।ज्ञापन के दौरान ओकारलाल मेनारिया, सूरजमल मेनारिया, दुर्गेश मेनारिया, विजयलाल भोपाजी, विजयलाल भलावत, पुरुषोत्तम मेनारिया, दुर्गाशंकर, मांगीलाल मेनारिया, जगदीश मेनारिया, रामेश्वर जाट, रमेश मेनारिया सहित कई किसान मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राज्य तैराकी प्रतियोगिता में सेंट एंथोनीज़ के सिर्जन सिंह का जलवा, 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित मुखर्जी चौक सब्जी मंडी से 9 गोवंश पकड़े, दूध निकालकर सड़क पर छोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई