उदयपुर। राजस्थान में सर्दियों के मौसम को देखते हुए प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में 1 अक्टूबर से ओपीडी के समय में बदलाव किया जाएगा। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) समेत प्रदेश के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC), उप जिला अस्पताल, जिला अस्पताल और सेटेलाइट अस्पतालों में अब ओपीडी सुबह 8 बजे के बजाय सुबह 9 बजे से शुरू होगी। नई व्यवस्था अगले वर्ष 31 मार्च तक लागू रहेगी।वर्तमान में सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का सामान्य समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक है। स्वास्थ्य विभाग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मरीजों को ओपीडी सेवाएं मिलेंगी। SMS अस्पताल में रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे सेउदयपुर में भी 1 अक्टूबर से ओपीडी का समय बदल जाएगा। यहां वर्तमान में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी संचालित हो रही है। नई व्यवस्था के तहत ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी।हालांकि मरीजों की सुविधा के लिए SMS अस्पताल में ओपीडी का रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे से शुरू कर दिया जाएगा। इससे मरीज ओपीडी शुरू होने से पहले अपना पंजीकरण करा सकेंगे। राजकीय अवकाश पर पुराना समय ही रहेगाराजकीय अवकाश के दिनों में ओपीडी का समय पूर्व की तरह ही रहेगा। ऐसे दिनों में सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक संचालित होगी। PHC से जिला अस्पताल तक नई व्यवस्थास्वास्थ्य विभाग के निर्देश प्रदेशभर में लागू होंगे। PHC, CHC, उप जिला अस्पताल, जिला अस्पताल और सेटेलाइट अस्पतालों में भी 1 अक्टूबर से ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। यानी सर्दियों के मौसम में मरीजों को सरकारी अस्पतालों की सामान्य ओपीडी सेवाओं के लिए सुबह 9 बजे के बाद ही पहुंचना होगा। यह समय व्यवस्था 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नवरात्र में राममय होगी मेवाड़ की धरा, उदयपुर में 9 से 18 अक्टूबर तक निम्बार्क मैदान पर भव्य रामलीला, वृंदावन के 40 कलाकार करेंगे विविध प्रसंंगों का भावपूर्ण मंचन, 20 को सेक्टर-14 में रावण दहन व सांस्कृतिक कार्यक्रम दो करोड़ के रिश्वतकांड में पूछताछ से खुलती कड़ियां, दलाल ने बताया रकम के बंटवारे का हिसाब, 272 की संख्या को लेकर भाजपा में दो—फाड़, रिश्वतखोर एसीबी अफसर किसकी कार लेकर गया था रिश्वत लेने