24 न्यूज अपडेट, चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन कस्बे में संचालित हो रहे एक बड़े ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर थाना और भूपालसागर थाना की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गिरोह का सरगना बालमुकुंद ईनाणी उर्फ बुद्धिप्रकाश अभी भी फरार है। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कपासन के एक निर्माणाधीन मकान में कुछ युवक गुपचुप तरीके से ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। मकान की पहचान विकास पुत्र मनोहरलाल राव के नाम पर हुई। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एएसपी मुकेश सांखला के निर्देशन में साइबर और भूपालसागर थाने की टीम ने छापेमारी की।छापे के दौरान पुलिस ने विकास राव (25), सौरभ आचार्य (20) और करण कुमार (22) को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी कपासन के निवासी हैं और उन्होंने पूछताछ में बताया कि वे यह अवैध कारोबार स्थानीय सरगना बालमुकुंद ईनाणी के निर्देश पर चला रहे थे। बालमुकुंद ही उन्हें तकनीकी प्रशिक्षण और पैसा उपलब्ध कराता था।पुलिस ने कार्रवाई में निम्नलिखित सामग्री जब्त की11 एंड्रॉयड मोबाइल फोन2 स्कैनर मशीनें1 कार्ड स्वाइप मशीनएटीएम कार्ड, चेक बुक व पासबुकमास्टरमाइंड अब भी फरार, तलाश जारीगिरफ्तार आरोपी “मास्टर आईडी” से ग्राहक “क्लाइंट आईडी” बनाकर उन्हें पासवर्ड देते थे। फिर ग्राहक मोबाइल ऐप या वेब ब्राउज़र से लॉगिन कर सट्टा खेलते थे। खातों में जमा रकम के आधार पर उन्हें क्रेडिट प्रदान किया जाता था, जिससे वे सट्टा लगा सकें। पुलिस के अनुसार बालमुकुंद ईनाणी का नाम पहले भी कई आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है। वह पूरे गिरोह को ऑपरेट कर रहा था और स्थानीय युवाओं को पैसे और लालच देकर इस नेटवर्क में जोड़ता था। इस कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी चंपाराम, एएसआई असरार जमा, कांस्टेबल रामनिवास, अजीत, माधवलाल, लक्ष्मणलाल, अनिल व हरिकिशन की अहम भूमिका रही। फिलहाल पुलिस बालमुकुंद ईनाणी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रंजिश बनी मौत की वजहः होटल में खाना खाते युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 25 हमलावरों ने की थी घेराबंदी, जैसलमेर से पकड़े गए 3 आरोपी, रास्ते में भागने के प्रयास में टूटे तीनों के पैर चित्तौड़गढ़ में अमानवीयता की हद: निजी बस ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, ड्राइवर घायल को सड़क किनारे छोड़कर फरार; सीसीटीवी वीडियो से खुली सच्चाई