OnePlus 13T and OnePlus 13 Mini आ रहा है Vivo और Oppo की बैंड बजाने, देखिये क्या है इसमें ऐसा खास OnePlus 13T/13 Mini जल्द ही एक नए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के रूप में लॉन्च हो सकता है। हाल ही में इसे लेकर कई लीक सामने आए हैं, जो इस फोन से जुड़ी अहम जानकारियां देते हैं। बताया जा रहा है कि यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने वाला सबसे किफायती परफॉर्मेंस फ्लैगशिप हो सकता है। वहीं, अब लेटेस्ट अपडेट में डिजाइन रेंडर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं और इनमें से एक डिजाइन असली फोन के काफी करीब लग रहा है। OnePlus 13T/13 Mini डिजाइन OnePlus 13T/13 Mini के रेंडर्स Xiaohongshu द्वारा तैयार किए गए हैं और इन्हें वीबो पर WHYLAB ने शेयर किया है। इन रेंडर्स में फोन के कई अलग-अलग रियर पैनल डिजाइन दिखाए गए हैं, जिनमें कैमरा सेंसर वर्टिकली और होरिजॉन्टली अरेंज किए गए हैं। इसके अलावा फोन में सिंगल या डुअल LED फ्लैश मॉड्यूल भी दिखाई दे रहे हैं। सभी लीक हुई तस्वीरों में एक समान बात यह है कि फोन के पीछे डुअल-कैमरा सेंसर दिखाई दे रहे हैं। एक रेंडर में रेक्टेंगुलर कैमरा हाउसिंग दी गई है, जिस पर ‘Hasselblad’ ब्रांडिंग नजर आ रही है। Read Also: Vivo लाया 80W फ़ास्ट चार्जिंग 5,500mAh बड़ी बैटरी के साथ आया Vivo V40e 5G स्मार्टफोन OnePlus 13T/13 Mini कॉन्सेप्ट रेंडर्स में फोन का डिजाइन बॉक्सी फ्रेम और राउंडेड एजेस के साथ दिखाया गया है। दाएं किनारे पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिए गए हैं। बाएं किनारे पर अलर्ट स्लाइडर या नया स्मार्ट एक्शन बटन होने की संभावना है। फोन के सेंटर में OnePlus का लोगो भी मौजूद है। रेंडर्स में फोन सफेद (वाइट) रंग में दिखाया गया है, लेकिन लॉन्च के बाद इसके असली कलर ऑप्शंस अलग हो सकते हैं। वीबो पोस्ट में यह भी बताया गया है कि इन रेंडर्स में से एक डिजाइन असली OnePlus 13T/13 Mini के काफी करीब हो सकता है, लेकिन फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि कौन सा रेंडर वास्तविक डिजाइन से मेल खाता है। OnePlus 13T and OnePlus 13 Mini आ रहा है Vivo और Oppo की बैंड बजाने, देखिये क्या है इसमें ऐसा खास OnePlus 13T/13 Mini Display वनप्लस 13T/13 मिनी में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.31-इंच 1.5K LTPO डिस्प्ले होने की उम्मीद है। यह वीवो के पहले कॉम्पैक्ट फोन, वीवो X200 प्रो मिनी के समान स्क्रीन साइज है। OnePlus 13T/13 Mini Processor इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC हो सकता है जिसे ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो GPU के साथ जोड़ा गया है। OnePlus 13T/13 Mini Camera वनप्लस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का 2x टेलीफोटो लेंस हो सकता है। फ्रंट कैमरा की जानकारी अभी गुप्त रखी गई है। OnePlus 13T/13 Mini Battery हैंडसेट में 6,000mAh की बैटरी होने की संभावना है, यह संभवतः 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। OnePlus 13T and OnePlus 13 Mini आ रहा है Vivo और Oppo की बैंड बजाने, देखिये क्या है इसमें ऐसा खास OnePlus 13T/13 Mini के Q2 2025 (अप्रैल से जून के बीच) चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। जैसा कि बताया गया है, यह फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आने वाला सबसे किफायती फ्लैगशिप हो सकता है। फिलहाल यह टाइटल Realme GT 7 Pro Racing Edition के पास है, जिसकी कीमत CNY 3,099 (लगभग ₹37,000) है। OnePlus 13T/13 Mini लॉन्च डेट OnePlus 13T and OnePlus 13 Mini आ रहा है Vivo और Oppo की बैंड बजाने, देखिये क्या है इसमें ऐसा खास वहीं, फिलहाल, OnePlus 13T/13 Mini के भारत लॉन्च को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि OnePlus 13 और 13R को भारत में ₹69,999 और ₹42,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। आखिरी बार OnePlus ने अपनी फ्लैगशिप सीरीज में कोई T-मॉडल साल 2022 में OnePlus 10T के रूप में लॉन्च किया था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation S1Z Electric Scooter: 146km की लम्बी रेंज के साथ आ गया ओला का सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर 7300mAh की बड़ी बैटरी वाला शानदार 5G स्मार्टफोन आ रहा है 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ