
24 News Update Udaipur. उदयपुर पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ अभियान के तहत जिला उदयपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक जिला उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गोपाल स्वरूप मेवाड़ा एवं वृताधिकारी वृत गिर्वा गोपाल चंदेल के सुपरविजन में, पुलिस थाना टीडी द्वारा जिला स्पेशल टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम एवं डोडाचूरा की बड़ी खेप बरामद की गई है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई
08 जनवरी को पुलिस थाना टीडी को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि राष्ट्रीय राजमार्ग-48, पाटिया स्थित कृष्णा होटल एवं रेस्टोरेंट (तरलोके दा ढाबा) का संचालक अपने होटल के पास किराये के कमरे में अवैध मादक पदार्थ अफीम एवं डोडाचूरा का भंडारण कर रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह मय जाप्ता एवं जिला स्पेशल टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और किराये के कमरे की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कमरे के अंदर एक व्यक्ति मिला, जिसने अपना नाम देवीलाल पिता बगदीराम सेन, उम्र 45 वर्ष, निवासी ढुंगला मुस्लिम मोहल्ला, थाना ढुंगला, जिला चित्तौड़गढ़, हाल निवासी पाटिया, थाना टीडी, जिला उदयपुर, (कृष्णा होटल एवं रेस्टोरेंट का संचालक) बताया।
कमरे की तलाशी में एक प्लास्टिक थैली में 2 किलोग्राम अवैध अफीम, दो प्लास्टिक के कट्टों में कुल 20.300 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा, एक प्लास्टिक थैली में ₹6,80,000 नगद, तीन इलेक्ट्रॉनिक कांटे, चार सील पैक प्लास्टिक कट्टे, एक लोहे की डोडाचूरा पीसने की चक्की, तथा अफीम भरने के लिए उपयोग में आने वाली प्लास्टिक डिब्बियां बरामद की गईं। बरामद नकद राशि व उपकरणों को अपराध से संबंधित साक्ष्य मानते हुए विधिवत जब्त किया गया।
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
अभियुक्त द्वारा अवैध रूप से अफीम एवं डोडाचूरा अपने कब्जे में रखना धारा 8/15 एवं 8/18 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत दंडनीय अपराध पाए जाने पर उसे मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में प्रकरण संख्या 08/26 अंतर्गत धारा 8/15, 8/18 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अभियुक्त से पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
कार्रवाई में शामिल टीम
टीम प्रभारी:
देवेन्द्र सिंह – थानाधिकारी, पुलिस थाना टीडी
सदस्य:
- विक्रम सिंह – प्रभारी, जिला स्पेशल टीम
- करतार सिंह – हैड कांस्टेबल, जिला स्पेशल टीम
- अखिलेश्वर – हैड कांस्टेबल, जिला स्पेशल टीम
- हितेन्द्र सिंह – हैड कांस्टेबल, जिला स्पेशल टीम
- कमलेश जाखड़ – कांस्टेबल, जिला स्पेशल टीम
- मुकेश चबरवाल – कांस्टेबल, जिला स्पेशल टीम
- कृष्ण कुमार – कांस्टेबल, जिला स्पेशल टीम
- बद्रीलाल – सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना टीडी
10.सुरेन्द्र – कांस्टेबल, पुलिस थाना टीडी
11.चिराग – कांस्टेबल, पुलिस थाना टीडी
12.सुरेश – कांस्टेबल, पुलिस थाना टीडी
13.राजकुमार – चालक कांस्टेबल, पुलिस थाना टीडी
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.