24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा मेवाड़ एजुकेशन सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में “बेटियां अनमोल है” विषय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बेटियों के महत्व को रेखांकित करना तथा बालिका शिक्षा व सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।इस अवसर पर छात्राओं के लिए “बेटियां अनमोल है” विषय पर रंगोली, पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में डॉ. ताराचंद जी गुप्ता ने कहा कि आज बालिकाएं शिक्षा, विज्ञान, खेल और प्रशासन सहित अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर रही हैं। इसके बावजूद समाज में कई स्थानों पर बालिकाएं शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत अधिकारों से वंचित रह जाती हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को समान अवसर प्रदान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी शफीक इकबाल शेख ने छात्राओं को भ्रूण लिंग परीक्षण नहीं कराने तथा इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई और समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया।मेवाड़ एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष गोविन्द लाल गदिया ने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेवाड़ कन्या महाविद्यालय की स्थापना की गई है, जो बालिकाओं की उच्च शिक्षा के लिए समर्पित संस्थान है। भविष्य में भी जिले की बेटियों को बेहतर शिक्षा और अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। मेवाड़ कन्या महाविद्यालय के निदेशक डॉ. एल. एल. शर्मा ने कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही कन्या को देवी स्वरूप मानकर पूजने की परंपरा रही है। आज बालिकाओं ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है, इसलिए शिक्षा के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ने के अधिक अवसर प्रदान करना आवश्यक है।कार्यक्रम में डॉ. राधेश्याम मेनारिया (प्राचार्य, मेवाड़ गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग), डॉ. एम.के. तिवारी (प्राचार्य, मेवाड़ गर्ल्स टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज) एवं डॉ. नटवर लाल शर्मा (प्राचार्य, मेवाड़ गर्ल्स आयुर्वेद कॉलेज) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. राधेश्याम मेनारिया द्वारा किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अशांत क्षेत्रों में नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए विधेयक महत्वपूर्ण- विधायक कृपलानी नव नियुक्त एससी प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का कांग्रेस कार्यालय में हुआ आत्मीय स्वागत, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने ओढ़ाया उपर्णा