24 News Update बस्सी। भगवती सेवा एवं शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित भगवती बाल गृह में आयोजित चल रहे शिविर के तृतीय दिवस पर सुखवाल युवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल पुरोहित एवं समाजसेवी रामस्वरूप पुरोहित ने शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने शिविर को बस्सी ग्राम के कमजोर और गरीब तबके के बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए संस्था के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर सुखवाल महिला मंडल की अध्यक्षा ममता पुरोहित ने भी बच्चों को सहयोग प्रदान करने व स्वयं के द्वारा शिविर में शिक्षण सेवाएं देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्थान के निखिल कुमार ओझा ने शिविर की रूपरेखा व उद्देश्यों की जानकारी दी। शिविर के दौरान सुखवाल समाज की महिला कार्यकारिणी उपाध्यक्ष इंद्रा व्यास, सांस्कृतिक मंत्री मीना ओझा, आशा व्यास, टीना सुखवाल एवं चंचल ओझा ने भी सामूहिक रूप से शिविर का अवलोकन किया और संस्था की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम का सफल संचालन शिविर प्रभारी विजेंद्र सिंह ने किया। वहीं, उपस्थित अतिथियों का आभार बालगृह अधीक्षक जया तिवारी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक जॉर्डन सर, चेल्सी, पंकज पाराशर, विमला प्रजापत, शहनाज बानो सहित अन्य सेवाभावीजन भी उपस्थित रहे। शिविर के आयोजन से ग्रामवासियों और बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बाड़ी चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान, प्रतिभाशाली विद्यार्थी एवं खिलाड़ी हुए सम्मानित सुभाष चौक मुख्य मार्ग से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, नॉन-वेंडिंग ज़ोन घोषित