24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। राजकीय जिला चिकित्सालय में मंगलवार को नवनियुक्ति स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता मीणा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राघव सिंह ने नवनियुक्त डॉ. मीणा को नियमानुसार पदभार ग्रहण करवाया।उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त गायनोग्लॉजिस्ट डॉ. मीणा पूर्व में भी निम्बाहेड़ा क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बाड़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) केली एवं उपखण्ड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कनेरा में सीएचसी प्रभारी के रूप में अपनी उत्कृष्ट स्वास्थ सेवाएं दे चुकी है। अब वह निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ के पद पर सेवाएं देवेगी जिससे क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को निरंतर स्वास्थ सेवाएं मिलेगी।ज्ञातव्य है कि राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (ग्रुप-2) विभाग द्वारा 28 जनवरी 2026 को विभाग की ज्वाइंट सेकेट्री निशा मीणा ने राजस्थान के कुल 956 चिकित्सकों की जंबो स्थानांतरण/पदस्थापन सूची जारी की थीं, जिसमें एपीओ एवं पीजी पूर्ण करने वाले चिकित्सकों के नाम शामिल है। सूची के अनुसार निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय को कुल 9 डॉक्टर्स मिले है। जिनमें से मंगलवार तक 7 चिकित्सकों ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक 2 चिकित्सकों की ज्वाइनिंग अभी शेष है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कनेरा में हिंदू सम्मेलन व कलशयात्रा आयोजितः समाज, संस्कृति, पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण पर चर्चा’ वंडर सीमेंट द्वारा 43 लाख के सहयोग सेजिले के 2 राजकीय विद्यालयों में होंगे 1.70 करोड़ के निर्माण कार्य राजकीय विद्यालयों का उन्नयन हमारी प्राथमिकता – श्री नितिन जैन