24 News Update Udaipur. दिनांक 23.04.2026 को परिवादी द्वारा रिपोर्ट पेश कि गई की मेरी पुत्री कोचिंग से घर लौट रही थी। तभी कल्याण ज्वैर्ल्स के पास दो स्कुटी सवार लड़को ने मेरी पुत्री के साथ छेड़छाड़, अभद्र शब्दों का प्रयोग कर हाथापाई करने का प्रयास किया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसन्धान प्रारम्भ किया गया।प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन द्वारा श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उदयपुर के सुपरविजन में श्री सूर्यवीर सिंह वृताधिकारी वृत नगर पूर्व के नेतृत्व में टीम का गठन कर बदमाशों की शिघ्र गिरफ्तारी हेतु दिशा-निर्देश दिये। जिस पर श्री सूर्यवीर सिंह वृताधिकारी वृत नगर पूर्व के नेतृत्व में श्री रतन सिंह चौहान थानाधिकारी, सूरजपोल व श्री दिनेश पाटीदार उ.नि. मय टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खगांले जाकर आसूचना व तकनीकी सहयोग से घटना कारित करने वाले बदमाशों की पहचान कर आरोपी 01. शालीन मीणा पिता गोविन्द सिंह मीणा निवासी 127, एल ब्लॉक, गोवर्धनविलास, सेक्टर 14 थाना गोवर्धनविलास एवं 02. ओमप्रकाश पिता धनराज डांगी निवासी लोयरा थाना बड़गांव जिला उदयपुर के मिलने के सम्भावित स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को बाद पुछताछ गिरफ्तार किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है।दौराने दबिश आरोपी शालीन मीणा पुलिस को देखकर माछला मगरा, दुधतलाई की तरफ जंगलों में भागने पर गिरने से आरोपी के पैर में चोट आई। आरोपी शालीन मीणा थाना गोवर्धनविलास का हिस्ट्रीशीटर हो इसके विरूद्ध 11 प्रकरण मारपीट व हत्या के प्रयास के दर्ज है।गिरफतार आरोपीः-शालीन मीणा पिता गोविन्द सिंह मीणा, निवासी 127 एल ब्लॉक, सेक्टर 14, गोवर्धनविलास, उदयपुर। ओमप्रकाश पिता धनराज डांगी, निवासी लोयरा मेन रोड़, लोयरा, बड़गांव उदयपुर।जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर द्वारा आमजन, विशेषकर महिलाओं से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार के महिला उत्पीडन, छेडछाड, पीछा करना या अभद्र व्यवहार की सूचना महिला हेल्पलाइन नम्बर 1090 या 100/112 पर देवें।टीम प्रभारी व सदस्यः- श्री रतन सिंह चौहान थानाधिकारी, सूरजपोल । श्री दिनेश पाटीदार उ.नि. । श्री राजेशपाल स.उ.नि. । श्री ओमवीर सिंह स.उ.नि.। श्री नेपाल सिंह हैड कानि.। श्री गणेशलाल हैड कानि.। श्री पवन कानि. 7421 श्री हितेन्द्रसिंह कानि. 3103। श्री महिपाल सिंह कानि. 1326 | श्री अभिषेक कानि.। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पिघला देने वाली गर्मी में रैलियां और विरोध प्रदर्शन!!! नेतागिरी और अफसरशाही की लगता है मर गई हैं संवेदनाएं??? बजट सत्र में प्रश्न पूछने में सांसद डॉ रावत फिर से टॉप थ्री में, 90 प्रतिशत उपस्थिति