Site icon 24 News Update

घाणावार तेली (साहू) समाज की नवीन कार्यकारिणी हुई घोषित

Advertisements

कविता पारख

24 News Update निम्बाहेड़ा । यहां श्री चारभुजानाथ चौरिटेबल ट्रस्ट पेच तलाई नोहरे में स्थित तेली समाज की सराय में घाणावार तेली (साहू) समाज की कार्यकारिणी वर्ष 2025 – 26 हेतु चुनाव सम्पन्न हुए।जिसमें स्थानीय समाज के हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें ओमप्रकाश राईवाल अध्यक्ष, मानक लाल बनवार सचिव, गोपाल पंचोली सह सचिव,और भूरालाल अस्तोलिया कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोनीत अध्यक्ष ओमप्रकाश राईवाल ने बताया कि घाणावार तेली समाज का निम्बाहेड़ा में एक वर्चस्व हैं समाज द्वारा वर्ष के अन्तर्गत सभी प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है,साथ ही समय-समय पर समाजोत्थान,विकास के कार्य,उन्नति एवं समाज के हित बैठकों का आयोजन किया जाता रहता है।
जिसमें हर वर्ष वर्ष के अंत में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कि जाती हैं। वही पूर्व बीते हुए वर्ष का संपूर्ण विवरण आय व्यय लेखा जोखा लेन देन बचत विवरण सहित सामाजिक गतिविधियों एवं वार्षिक कार्यकाल की रूप रेखा प्रस्तुत की जाती हैं।उसके बाद नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जाती है वर्ष 2024 -25 समापन के बाद वर्ष 2025 – 26 के नवीन कार्यकारिणी समाज द्वारा मनोनीत की गई। जिसमें ओमप्रकाश राईवाल अध्यक्ष व लक्ष्मीनारायण मंगरूण्डिया व मोहनलाल सोनावा उपाध्यक्ष,मानकलाल बनवार सचिव,गोपाल पंचोली सह सचिव, भूरालाल अस्तोलिया कोषाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री मिश्रीलाल मंगरुण्डिया सह संगठन मंत्री सुरेश गेरोटिया,संरक्षक मंडल में बंसीलाल राईवाल, बंसीलाल दशोरा, गुलाब हुंवासिया, बाबूलाल दशोरा, मदन आशर्मा, प्रहलाद राय बाथरा, हरीश राजोरा वही युवा संगठन विस्तार करते हुए युवा अध्यक्ष ओमप्रकाश मंगरोरा, व युवा कार्यकारिणी में राजू आशर्मा ( बी. आर. डी. ग्रुप) दीपक दया,विजय राजोरा, आशीष राजोरा, विजय मंगरोरा,दुर्गेश जादम,ललित आशर्मा, सहित अन्य कार्यकारिणी विस्तार का दायित्व अध्यक्ष राईवाल एवं युवा अध्यक्ष मंगरोरा को अपने अपने स्तर पर विस्तार करने का दायित्व सौंपा गया।

Exit mobile version