Site icon 24 News Update

निम्बाहेड़ा प्रोपर्टी ब्रोकर एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष बने शर्मानवनिर्वाचित अध्यक्ष शर्मा ने कार्यकारिणी का किया गठन

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा प्रोपर्टी ब्रोकर एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक अम्बामाता मार्ग पर एक वाटिका में आयोजित की गई। बैठक में निम्बाहेड़ा क्षेत्र के प्रोपर्टी ब्रोकर्स ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श करते हुए निम्बाहेड़ा प्रोपर्टी ब्रोकर एसोसिएशन के गठन कर अध्यक्ष का चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया में सर्वसम्मति से संजय शर्मा को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष शर्मा ने उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सर्वहितार्थ कार्य करने का आश्वासन दिया। बैठक में चुनाव प्रक्रिया के पश्चात अध्यक्ष शर्मा ने सभी सदस्यों की सहमति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें संरक्षक पद पर जगदीश राईवाल, जितेंद्र जैन, पारस वीरवाल एवं सत्यनारायण जोशी को मनोनीत किया गया। इसी प्रकार कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर संजय सिंघवी, मनीष शर्मा, देवीलाल कुमावत, ललित कुमावत, महासचिव पद पर गोविंद मालू, संगठन मंत्री पद पर अभिलेष शर्मा, फिरोज मेव, मिश्रीलाल तेली को नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी का कोषाध्यक्ष जगदीश माली को नियुक्त करने के साथ ही सलाहकार समिति में एडवोकेट समद अंसार, अनिल अग्रवाल, रवि अग्रवाल, मोहम्मद लतीफ मांगरोल तथा मंत्री पद पर रोशन जाट, शिवलाल तेली, शाहिद एव फैजल खान को नियुक्त किया गया।

Exit mobile version