Site icon 24 News Update

क्षत्रिय कचेलिया तेली समाज मेवल छप्पन का पहला प्रतिभा एवं वृद्धजन सम्मान समारोह 30 को जयसमंद में

Advertisements

24 Newes Udpate उदयपुर। क्षत्रिय कचेलिया तेली समाज मेवल छप्पन का पहला प्रतिभा एवं वृद्धजन सम्मान समारोह तेली समाज युवा परिषद के सहयोग से आगामी 30 अक्टूबर को जयसमंद स्थित श्री कल्लाजी विकास संस्थान में धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। समाज की युवा पीढ़ी को प्रोत्साहन देने और वरिष्ठजनों के प्रति आदर की भावना व्यक्त करने के उद्देश्य से होने वाले इस कार्यक्रम में एक हजार से अधिक समाजजन भाग लेंगे।
तेली समाज युवा परिषद के सूचना मंत्री भरत तेली ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों, राजकीय सेवाओं में चयनित युवाओं, तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ समाजजनों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “प्रतिभा का सम्मान जहां युवाओं में नई प्रेरणा जगाएगा, वहीं वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समाजिक मूल्य और संस्कारों को सुदृढ़ करेगा।”
भरत तेली ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन तेली समाज युवा परिषद एवं समाज की मुख्य कार्यकारिणी के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है, जिसमें समाज के भामाशाहों का विशेष योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी और पारस्परिक सहयोग से यह आयोजन समाज की एकता, जागरूकता और सामाजिक उत्थान का उदाहरण बनेगा।
समारोह में मेवाड़ और वागड़ क्षेत्र की कार्यकारिणियों के पदाधिकारी भी आमंत्रित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली होंगे, जबकि प्रमुख अतिथियों में चौरासी बैठक देलवाड़ा अध्यक्ष लच्छीराम तेली, वागड़ क्षेत्र अध्यक्ष हरीश तेली तथा शिक्षा समिति देलवाड़ा अध्यक्ष केशुलाल नकुम शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण का विशिष्ट रंग भी रहेगा। संत महामंडलेश्वर हितेश्वरानंद सरस्वती जी (कठावला मठ) और ब्रह्मचारी गुलाबदास महाराज (माकड़ा देव) समारोह में पधारकर आशीर्वचन प्रदान करेंगे।

Exit mobile version