24 News Update Udaipur. मेवाड़ की पावन धरा पर लोकप्रिय जननेता सांसद एवं पूर्व भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष, माननीय बृजभूषण शरण सिंह का पूर्व राजस्थान कुश्ती संघ अध्यक्ष आर के धाभाई व अंतराष्ट्रीय कुश्ती कोच एवं रेफरी कैलाश पालीवाल के नेतत्व मे उदयपुर के प्रमुख अखाड़ों के उस्ताद एवं व्यायामशलाओ ने श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला के तत्वाधान मे समस्त सदस्यो व पहलवानो द्वारा भव्य स्वागत किया गया। नेताजी के आगमन को लेकर पहलवानो में भारी उत्साह देखने को मिला। जैसे ही नेताजी के काफिले ने सिटी पैलेस की सीमा में प्रवेश किया, पहलवानो ने ढोल, फूल-मालाओं,आतिशबाजी और नारों से उनका जोरदार स्वागत किया गया।उदयपुर पहुंचने के पश्चात नेताजी ने उपस्थित खिलाड़ी पहलवानो से वार्तालाप की और उदयपुर के समस्त अखाड़ो के विकास हेतु अपने विचार साझा किए। उन्होंने उदयपुर क्षेत्र की कुश्ती की उन्नति,पहलवानो की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आश्वासन दिया ओर उनके उन्नत भविष्य की कामना की।स्वागत कार्यक्रम में विभिन्न अखाड़ो के उस्ताद व सदस्य, युवा पहलवान एवं वरिष्ठ पहलवानो ने भी नेताजी को सम्मानित किया। पूरे आयोजन में गहरी श्रद्धा,उत्साह एवं सम्मान का भाव देखने को मिला।नेताजी ने अंत में सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि “आपका स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मैं सदैव आपके लिए समर्पित रहूंगा।”स्वागत कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच रेफरी कैलाश पालीवाल,उदयपुर ओलम्पिक संघ सचिव जालम चंद जैन, राजस्थान विद्या पीठ के खेल निदेशक डॉ दिलीप सिंह चौहान, पूर्व भंडारी मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा,उदयपुर कब्बडी संघ सचिव मुकेश जैन,राजेद्र सिंह भाटी, गोरी शंकर वसीटा, जसवंत चौधरी,राजस्थान क्रीड़ा परिषद कुश्ती प्रशिक्षक हेमंत अठवाल,श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला के संचालक कृष सेन,नितिन वसीटा,चित्रांशु चौधरी एवं पहलवान सुंदर सोलंकी,हरीश यादव,दीपक मोदी,दिलीप कल्याणा,राकेश सोलंकी,पंकज ओड़,विशाल सालवी,अंकित ओड,वैभव अठवाल,विशाल सोलंकी महेंद्र राजावत,विक्की पठून,पलक सोनी,माही ओड,अंजली आदिवाल,नंदिनी,माधवी चौहान,प्राची आदिवाल,भव्या चौहान,हिमांशी अठवाल,गुंजन परमार आदि पहलवानो ने स्वागत किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रंगरेज़ समाज सोसायटी समाज को आगे बढ़ाने के लिए चलाएगा मुहीम सूरजपोल थाना सर्कल में गवर्नमेंट प्रेस के पास हुई चाकुबाजी के मामले में 3 अभियुक्त गिरफ्तार