उदयपुर, 26 दिसंबर: जैन धर्म के अनुयायियों के लिए बड़ी खुशी की बात है कि बड़ीसादड़ी में 5 जनवरी को नेहा जैन भागवती दीक्षा ग्रहण करेंगी। यह दीक्षा समारोह संथारा विशेषज्ञ गुरुदेव धर्म मुनि मसा के सुशिष्य युवा प्रेरक चिराग मुनि, सेवाभावी चंद्रेश मुनि, महासाध्वी अपर्ण प्रज्ञा, महासाध्वी धैर्य प्रभा और मौन साधिका प्राची सहित कुल 14 संतों के सानिध्य में संपन्न होगी। यह ऐतिहासिक आयोजन श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, बड़ीसादड़ी के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए युवा मंच, महिला मंडल, बालिका मंच और लाभार्थी परिवार पूरी तरह तैयारियों में जुटे हुए हैं। संघ मंत्री सावरमल गांग ने बताया कि दीक्षा महोत्सव की शुरुआत 28 दिसंबर से हल्दी रस्म के साथ होगी। इसके बाद केसर रस्म, रक्षाबंधन, मेहंदी रस्म और विरथ थाल जैसे अनुष्ठान होंगे। हर दिन चौबीसी और बिंदोला का आयोजन भी किया जाएगा। संघ प्रवक्ता सुनील मेहता कान्हा ने बताया कि जैन दिवाकर प्रवचन हॉल में प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से 10:30 बजे तक गुरु भगवंतों द्वारा प्रवचन सभा आयोजित की जा रही है। इसमें सभी श्रावक-श्राविकाएं जिनवाणी का श्रवण कर रहे हैं। दीक्षा संयोजक अनिल मेहता ने बताया कि दीक्षा समारोह कृष्ण वाटिका मैदान में स्थित ‘दीक्षा वट वृक्ष’ के नीचे होगा। इस वट वृक्ष के नीचे बड़ीसादड़ी की 38 और अन्य शहरों की 102 दीक्षाएं पहले ही संपन्न हो चुकी हैं। संघ अध्यक्ष दिलीप दक ने जानकारी दी कि 5 जनवरी को होने वाले इस महापर्व में लाभार्थी परिवार निम्बाहेड़ा (बेंगलुरु) के जिनेंद्र कुमार और उत्सव कुमार नागोता परिवार होंगे। यह दीक्षा श्री संघ के सानिध्य में आयोजित की जा रही है। पूर्व मंत्री प्रकाश धाकड़ ने बताया कि इस जैन भागवती दीक्षा समारोह के मुख्य अतिथि में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, राज्य मंत्री गौतम दक, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया शामिल होंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और जैन अनुयायी भाग लेने के लिए बड़ीसादड़ी पहुंच रहे हैं और सभी समारोह की तैयारियों में जुटे हुए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आस्था पर भारी वीआईपी कल्चर : सांवलिया सेठ के दर पर वीआईपी बनाए रील, आम श्रद्धालु खाए मार!!! नए साल से विरासत देखना होगा महंगा, चित्तौड़गढ़ दुर्ग के म्यूजियम की एंट्री फीस बढ़ी