24 News Update भीलवाडा. भीलवाडा ज़िले के शाहपुरा शहर में रविवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाडा के निर्देशानुसार शाहपुरा में बेंच प्रथम में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सानिया हाशमी व बेंच द्वितीय में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीमा चौहान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में मोटर यान दुर्घटना दावा अधिकरण, दाण्डिक शमनीय अपराध, सिविल प्रकरण, एन0आईए० एक्ट प्रकरण, प्री-लिटीगेशन एवं अन्य राजीनामा योग्य प्रकरण रखे गये तथा कुल 91 प्रकरणो का राजीनामे से निस्तारण किया गया।बैंच प्रथम में कुल 651 प्रकरण रखे गये जिनमे से 91 प्रकरणों का आपसी सहमति से निस्तारण किया गया एवं जिसमें एम.ए.सी.टी. प्रकरणों के अन्तर्गत कुल 1,42,01,000 रू का अवार्ड पारित किया गया तथा आपसी सहमति से 10 बैंक रिकवरी प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण भी किया गया, जिनमें 8,95,000 /- रुपये का अवार्ड पारित किया गया।
इस अवसर पर न्यायाधीशगण के अतिरिक्त लोकअदालत सदस्य मोहम्मद शरीफ, एव आशीष पालीवाल, अंशुल बंशल, मनोज कुमावत, शौभागमल कुमावत, रमेश जी झंवर, आशीषराज सिघंवी, प्रणवीर सिंह चौहान, के.सी सुवालका, रामप्रसाद जाट, वरिष्ठ अधिवक्ता, त्रिलोक चन्द नोलखा, एवं एस. बी. आई शाहपुरा, बडौदा शाहपुरा, कनेछन कलां, व फुलिया कलां, राजस्थान ग्रामीण बैंक, पीएनबी बैंक शाहपुरा एवीवीएनएल शाहपुरा एवं फुलिया कलां के अधिकारी आदि उपस्थित थे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.