24 News Update उदयपुर। झीलों की नगरी में एक बार फिर शास्त्रीय कला का महाकुंभ सजने जा रहा है। उदयपुर में 26 व 27 मार्च को हिरण मगरी स्थित अटल सभागार में ‘छठा अंतरराष्ट्रीय शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत महोत्सव’ आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन कथक आश्रम उदयपुर व बड़ाला क्लासेस द्वारा ऑल इंडिया डांसर्स एसोसिएशन (आईडा) के बैनर तले किया जा रहा है।महोत्सव के पोस्टर का विमोचन बड़ाला क्लासेस के राहुल बड़ाला, कथक आश्रम की निदेशक चंद्रकला चौधरी और इवेंट सहयोगी ग्लोरी इवेंट की कनिष्का श्रीमाली ने किया। आयोजकों ने बताया कि दो दिवसीय इस आयोजन में देश-विदेश से 500 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।दिन के सत्र में विभिन्न शास्त्रीय नृत्य विधाओं की प्रतियोगिताएं होंगी, जबकि शाम को ‘डांस फेस्टिवल’ के तहत ख्यातिप्राप्त कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। केरल, रायपुर, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, जयपुर सहित दुबई, मलेशिया और थाईलैंड से कलाकार मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। आईडा के निदेशक रितेश बाबू ने बताया कि दिल्ली का एक ग्रुप ‘उपकत्थक’ के जरिए भगवान कृष्ण की लीलाओं को प्रस्तुत करेगा, वहीं रायपुर का भरतनाट्यम दल शिव तांडव की प्रस्तुति देगा। केरल की पारंपरिक कथकली भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। पांचवें संस्करण की सफलता के बाद इस बार आयोजन को और भव्य रूप देने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अर्पण सेवा संस्थान के राष्ट्रीय सम्मेलन में ग्रामीण परिवर्तन की गूँज वैज्ञानिक दल ने गेहूं–जौ अनुसंधान परीक्षणों का किया अवलोकन