Site icon 24 News Update

सांसद ने नकुल को फिल्म ‘मर्डरबाद’ के लिए दी शुभकामनाएं, 18 जुलाई को रिलीज़ होगी थ्रिलर फिल्म, उदयपुर के नकुल निभा रहे मुख्य भूमिका

Advertisements

24 News Uddpate उदयपुर। उदयपुर के उभरते बॉलीवुड अभिनेता नकुल रोशन सहदेव को उनकी आगामी फिल्म मर्डरबाद के लिए सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि नकुल ने एक बार फिर उदयपुर का नाम राष्ट्रीय सिनेमा जगत में रोशन किया है। नकुल रोशन सहदेव ने बताया कि मर्डरबाद एक रोमांचक थ्रिलर फिल्म है, जो अपनी कहानी और सस्पेंस से दर्शकों को बांधे रखेगी। फिल्म की 90 प्रतिशत से अधिक शूटिंग जयपुर और आसपास के इलाकों में की गई है। यह फिल्म 18 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। नकुल इससे पहले भी कई फिल्मों और वेब सीरीज में विभिन्न भूमिकाएं निभा चुके हैं। उदयपुर में जन्मे और पले-बढ़े नकुल ने अपनी स्कूली शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। सांसद डॉ. मन्ना लाल रावत ने नकुल को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनकी यह फिल्म न केवल दर्शकों का मनोरंजन करेगी, बल्कि उदयपुर के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। फिल्म मर्डरबाद का निर्देशन अर्नब चटर्जी ने किया है। यह फिल्म एसीजी एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की गई है, जबकि रिलायंस एंटरटेनमेंट इसके प्रस्तुतकर्ता हैं। फिल्म के छायांकन की जिम्मेदारी प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर बिनोद प्रधान ने निभाई है और एक्शन निर्देशन शाम कौशल का है।

Exit mobile version