
24 news update उदयपुर। सांसद मन्नालाल रावत ने शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र के नागरिकों, कार्यकर्ताओं व स्टाफ के साथ होली और रंगों का त्याहौर मनाया। कार्यकर्ताओं के साथ ढोल बजाकर उन्होंने होली का आनंद लिया।
सांसद रावत ने शुक्रवार को सुबह टाउनहॉल में कार्यकर्ताओं के साथ होली खेली। इस मौके पर बडी संख्या में भाजपा व संघ के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सांसद रावत बाद में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के निवास पर गए और उन्हें गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी व आशीर्वाद लिया। डॉ रावत ने अपने निवास पर भी काफी देर कार्यकर्ताओं के साथ होली का आनंद लिया। होली की मस्ती में उन्होंने ढोल बजाकर कार्यकर्ताओं के साथ थोडी देर गेर भी खेली। दोपहर में वे चाणक्यपुरी सेक्टर पांच गए जहां भाजपा राणा प्रताप मंडल की ओर से गार्डन में आयोजित होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में शरीक हुए।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.