24 news update उदयपुर. शहर में गुरुवार को होली पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। होली पर्व के दिन ही रमजान का जुमा होने से पुलिस ने उदयपुर शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सेंसेटिव इलाकों में 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। साथ ही हुड़दंग मचाने और सौहार्द बिगाड़ने वालों पर ड्रोन से भी नजर रहेगी। महिला सुरक्षा के लिए महिला पेट्रोलिंग टीम का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। एडिशनल एसपी उमेश ओझा ने बताया कि होली-धुलंडी और धुलंडी पर ही जुमे की नमाज होने के कारण पुलिस अलर्ट मोड पर है। शहर के हर थाना क्षेत्र में दो-दो सेंसेटिव जोन हैं। इन जोन में 130 प्वाइंटों पर 300 से ज्यादा नए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। संबंधित थानों से इनकी मॉनिटरिंग होगी। इसके लिए थानाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए हैं। 100 महिलाओं की पेट्रोलिंग टीम मनचलों पर रखेगी नजर महिला पेट्रोलिंग टीम और कालिका टीम में अभी 20 महिला जवान हैं। इन्हें 100 कर दिया गया है। ये महिलाओं-युवतियों से छेड़छाड़ पर तुरंत एक्शन लेंगी। होलिका दहन के समय और धुलंड़ी पर पूरे दिन 5-7 ड्रोन उड़ाए जाएंगे। ये अवैध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया है। इनमें सबसे ज्यादा जवान सादे कपड़ों में भीड़ के बीच होंगे। हुड़दंग या अपराध करने पर पुलिस तुरंत बदमाशों पर कार्रवाई करेगी। इसके अलावा भीड़ में सादे कपड़ों में भी जवान ड्यूटी करेंगे। ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजेंद्र कुमार भट्ट, ताराचंद मीणा और हेमंत गेरा की सैलरी-पेंशन रोकने का आदेश, उदयपुर के इन कर्मचारियों का है मामला… सांसद मन्नालाल रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ मनाई होली, ढोल बजाकर खेली गेर