24 News Update Udaipur. कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट के पास किताबों की कमी को दूर करने के लिए उदयपुर संसदीय क्षेत्र के 18 कॉलेजों में किताबें उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए उदयपुर के सांसद ने इन कॉलेजों को एक-एक लाख रुपए की किताबें उपलब्ध कराई जाएगी। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया- सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत उदयपुर संसदीय क्षेत्र के सभी राजकीय महाविद्यालयों में युवा केंद्र की स्थापना और जनजाति युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कॉलेजों में 1-1 लाख रुपए मूल्य की पुस्तकें उपलब्ध करवाने की उन्होंने अनुशंसा की है। सांसद रावत ने कहा कि ये किताबें युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। कई कॉलेजों में उन्होंने देखा है कि किताबों की कमी के चलते स्टूडेंट की पढ़ाई बाधित होती है ऐसे में उन्होंने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत किताबें उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कि सभी कॉलेजों को विद्यार्थियों को कोर्स की किताबें जो उपलब्ध नहीं उसको खरीदा जाएगा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए भी पुस्तकें मिल पाए। इन कॉलेजों को मिलेगी पुस्तकें राजकीय महाविद्यालय, धरियावद राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय, प्रतापगढ़ राजकीय महाविद्यालय, सराड़ा राजकीय महाविद्यालय, सेमारी हाडारानी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सलूम्बर राजकीय महाविद्यालय, लसाड़िया राजकीय कन्या महाविद्यालय, खेरवाड़ा राजकीय महाविद्यालय, खेरवाड़ा राजकीय महाविद्यालय, ऋषभदेव राजकीय महाविद्यालय, झाडोल राजकीय गहाविद्यालय, बड़गांव राजकीय महाविद्यालय, कोटड़ा राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर राजकीय महाराणा आचार्य संस्कृत महाविद्यालय, उदयपुर राजकीय महाविद्यालय, नयागांव राजकीय महाविद्यालय, गोगुन्दा राजकीय महाविद्यालय, साबला-डूंगरपुर राजकीय वीरबाला कालीबाई कन्या महाविद्यालय, डूंगरपुर Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला सशक्तिकरण व सामाजिक उत्थान के लिए शालीनी राजावत का सम्मान अवैध रूप से हो रही थी पहाड़ियों की कटाई:3 पोकलेन मशीन और 2 डंपर जब्त