24 News UPdate उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज अंतर्गत पन्नाधाय महिला चिकित्सालय के भवन निर्माण को लेकर कार्यादेश जारी करने मुख्यमंत्री और चिकित्सा मंत्री को पत्र लिखा है।उल्लेखनीय है कि डीएमएफटी के द्वारा 2016 से लेकर अब तक 811 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति दी जा चुकी है। इसमें उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय परिसर में पन्नाधाय महिला चिकित्सालय के नए भवन का निर्माण भी शामिल है। इसके लिए 60 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई। कुल 120 करोड़ की लागत बनने वाले इस भवन की आधी राशि डीएमएफटी से और शेष यूडीए फंड से वहन की जाएगी। सांसद डॉ रावत ने पत्र में लिखा कि महिला चिकित्सालय का भवन जर्जर अवस्था में है, जहां जल्द ही नए भवन की आवश्यकता है। इसके लिए सभी औपचारिकताएं भी पूर्ण हो चुकी है और अब केवल निर्माण करने वाली एजेंसी को कार्यादेश शेष है। जल्दी भवन निर्माण से वर्तमान में महिला मरीजों को आ रही परेशानी दूर होगी। सांसद डॉ रावत ने इस मामले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटी तथा संबंद्द अधिकारियों से भी चर्चा की है और जल्द परिणामजनक कार्रवाई करने का आग्रह किया। ज्ञात रहे कि सांसद डॉ रावत संभाग के सबसे बडे अस्पताल में संसाधनों की कमी को पूरी करने के लिए अपने स्तर पर पूरा प्रयास कर रहे हैं। अस्पताल के समीप स्थित पशु चिकित्सालय व अन्य भवनों को भी अन्यत्र स्थापित कर जगह अस्पताल विस्तार के लिए आबंटित करने के संबंध में भी पूर्व में पत्र लिखा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विशेष निरोधात्मक अभियान में 2.05 लाख लीटर से अधिक वॉश नष्ट सिंधी भाषा दिवस पर संविधान के ऐतिहासिक विमोचन में विजय आहूजा व मुकेश खिलवानी होंगे शामिल