Site icon 24 News Update

1196 हनुमान दंड लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने पर मोहित मेनारिया का सम्मान,निशुल्क योग शिविर संपन्न

Advertisements

24 News Update उदयपुर। पतंजलि योग परिवार द्वारा निशुल्क योग शिविर सामुदायिक भवन पुरोहितों की मादड़ी में आयोजित किया गया। योग शिक्षक गुलाब सिंह राव, मास्टर हर्ष वर्धन सिंह एवं दिव्यांशी द्वारा योग एवं प्राणायाम करवाया गया। डॉ नारायण सिंह चावड़ा ने हल्दी घाटी की माटी से तिलक लगाकर,पुष्प वर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया। संचालन मुकेश पाठक ने किया। भारत स्वाभिमान न्यास उदयपुर के प्रभारी मोहन सिंह शक्तावत व मांगीलाल जेलिया ने योग में उत्कृष्ट सेवा देने वाले योगाचार्यों व मोहित मेनारिया द्वारा 60 मिनट में 1196 बार हनुमान दंड लगाकर विश्व रिकॉर्ड  बनाने पर  सम्मान किया गया।

मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि अगला निशुल्क शिविर 15 फरवरी रविवार को प्रातः 6 से 7.30बजे तक शिव शंकर गौशाला कलडवास में आयोजित किया जाएगा।

Exit mobile version