24 News Update खेरवाड़ा, मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज सेवा संस्थान, डूंगरपुर इकाई खेरवाड़ा के तत्वावधान में महिला सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई प्रमुख पन्नालाल कलाल ने की तथा मंच संचालन समाज सचिव अजय बंजारिया ने किया।सम्मेलन में मुख्य अतिथि रंजना देवी एवं रेखा देवी रहीं। विशिष्ट अतिथि जनरल वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश कलाल तथा अति विशिष्ट अतिथि जनरल सभा अध्यक्ष भरत कलाल एवं जनरल उपाध्यक्ष अमित कलाल उपस्थित रहे। इकाई की वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष दीपिका बंजारिया एवं इंदुबाला महुदरा की भी विशेष उपस्थिति रही।सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने महिलाओं से समाज की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा आपसी एकता और सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया।इस अवसर पर संरक्षक दिनेश भूधर, सह-संरक्षक मगन लाल कारछा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमचंद अमझेरा, उपाध्यक्ष प्रेमचंद बंजारिया व देवीलाल पलसिया, वरिष्ठ सलाहकार मणिलाल व किशन लाल, मंत्री यशवंत भूधर, मीडिया प्रभारी विपिन सहित समाज के पदाधिकारी, महिलाएं एवं समाजबंधु मौजूद रहे। सम्मेलन में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार जताया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मेरे अंगने में अब तुम्हारा क्या काम है???? भीलवाड़ा में वोटिंग खत्म होते ही पार्टियों के बाड़ों में चले गए ‘बाड़े के टट्टू’ झुंथरी में गोरजा माता की स्थापना के साथ गवरी का आगाज, 45 दिनों तक चलेगी गवरी परंपरा, गांव-गांव कलाकार प्रस्तुत करेंगे पारंपरिक खेल व नृत्य