— नाले पर बनी सीढ़ियां-रैंप हटेंगे, बिजली का पोल शिफ्ट करने और ठेले-ऑटो से जाम रोकने को कहा उदयपुर, 15 अक्टूबर। शोभागपुरा रोड पर निर्माणाधीन चौराहे को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने की कवायद के बीच सड़क पर अवैध पार्किंग, नाले पर अतिक्रमण और यातायात बाधित होने की समस्याएं सामने आई हैं। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने गुरुवार को चौराहे का निरीक्षण कर यूडीए और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक जैन यूडीए अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जुडियो स्टोर के सामने बन रहे चौराहे का जायजा लेने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्टोर के बाहर सड़क की सीमा में करीब 20 फीट तक दोपहिया, तिपहिया और चारपहिया वाहन खड़े मिले। इस पर उन्होंने भवन मालिक को नोटिस देकर निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही वाहन खड़े करवाने के लिए पाबंद करने को कहा। व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश भी दिए। नाले पर बने रैंप और सीढ़ियां हटाने के निर्देशनिरीक्षण में दुकानों के बाहर नाले पर बनाए गए रैंप और सीढ़ियों को भी अतिक्रमण मानते हुए हटाने के निर्देश दिए गए। विधायक ने कहा कि अतिक्रमण हटने से सड़क की उपलब्ध चौड़ाई बढ़ेगी और खाली जगह का उपयोग वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग के लिए किया जा सकेगा। इससे चौराहे के विकास कार्य में भी बाधा नहीं आएगी। बिजली का पोल बनेगा सड़क किनारेशोभागपुरा से आगे जाने वाले मार्ग पर सड़क और नाले के बीच स्थित बिजली के खंभे से रास्ता संकरा होने की समस्या सामने आई। विधायक ने यूडीए के अधिकारियों और मौके पर मौजूद आरएससीबी के अभियंताओं को खंभे को सड़क के किनारे कॉर्नर पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए, ताकि यातायात का प्रवाह बाधित न हो। ठेले और ऑटो से जाम पर भी नजरशोभागपुरा से यूनिवर्सिटी रोड की ओर निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे लगने वाले फास्ट फूड ठेलों और खड़े ऑटो रिक्शा के कारण यातायात प्रभावित होने का मुद्दा भी उठा। विधायक ने यातायात पुलिस के अधिकारियों को ठेले और वाहनों को चौराहे से दूर रखने तथा जाम की स्थिति रोकने के लिए कार्रवाई करने को कहा। विधायक ने चौराहे का नक्शा देखकर अधिकारियों से विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने इसे शहर के आकर्षक चौराहों में शामिल करने के अनुरूप विकसित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान यूडीए के अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव शर्मा और नीरज माथुर सहित भाजपा नेता व पार्षद पंकज बोराना, डॉ. कविता जोशी, नानालाल वया, महेंद्र दोषी और अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अफीम खरीद-फरोख्त मामले में तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, चित्तौड़गढ़ से पकड़ा श्री सेन वरिष्ठ नागरिक मंडल के 70 सदस्यों ने किए मेवाड़ के प्रमुख तीर्थों के दर्शन