खैरोदा पुलिस की ‘जागृति’ अभियान में कार्रवाई, एक आरोपी बिहार-वाराणसी रूट पर ट्रक चलाकर छिपा रहा था पहचान उदयपुर, 15 अक्टूबर। मादक पदार्थ तस्करी के मामलों में लंबे समय से फरार आरोपियों की तलाश में जुटी खैरोदा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों वर्ष 2023 से वांछित थे। इनमें एक आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी पहचान छिपाकर बिहार और वाराणसी के बीच ट्रक चला रहा था। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘जागृति’ अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजत बिश्नोई और वल्लभनगर वृत्ताधिकारी श्रवण दास संत के सुपरविजन में खैरोदा थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार की टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ा। 252 किलो डोडा चूरा तस्करी मामले में वांछित था नवलाराम पुलिस के मुताबिक, पहले मामले में बाड़मेर जिले के जालीपा निवासी 38 वर्षीय नवलाराम को गिरफ्तार किया गया है। वह खैरोदा थाने में दर्ज वर्ष 2023 के एक प्रकरण में 252 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा की तस्करी के मामले में वांछित था। फरारी के दौरान वह अपनी असली पहचान छिपाकर बिहार और वाराणसी रूट पर ट्रक चला रहा था। पुलिस ने तलाश के बाद उसे गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है। 136 किलो डोडा चूरा और पिस्टल के मामले में अशोक गिरफ्तार दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने जालोर जिले के सांचौर क्षेत्र के पुर गांव निवासी अशोक कुमार, पुत्र पुनमाराम, को गिरफ्तार किया। वह वर्ष 2023 के एक अन्य प्रकरण में वांछित था। इस मामले में पुलिस ने पहले 136.200 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा और एक अवैध पिस्टल बरामद की थी। प्रकरण में एनडीपीएस एक्ट के साथ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। दोनों कार्रवाइयों में थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में कांस्टेबल गणेशाराम, दिनेश, ओमप्रकाश और साइबर सेल के हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह की भूमिका रही। पहले प्रकरण की टीम में कांस्टेबल ओमप्रकाश (3122) और ओमप्रकाश (1916) भी शामिल थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सफाई में लापरवाही की तो बिल अटकेगा, ब्लैकलिस्ट भी होंगे ठेकेदार: पारस सिंघवी उदयपुर जिला परिषद की 47 सीटों पर 126 प्रत्याशियों की जंग, 21 वार्डों में सीधी भिड़ंत; 6 सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला