कृषि उपज मंडी प्रांगण में निर्माणधीन उद्यान में पौधा लगाकर आमजन को किया प्रेरित
24 News Update निम्बाहेड़ा कविता पारख। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चलाए जा रहे ष्एक पेड़ मां के नाम तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे ष्हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत बुधवार को कृषि उपज मंडी समिति निम्बाहेड़ा प्रांगण में निर्माणाधीन उद्यान में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में वृहद स्तर पर पौधा रोपण किया गया।
एक पेड़ मां के नाम अभियान के विधानसभा संयोजक प्रदीप मोदी ने बताया कि इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने इस अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि ष्एक पेड़ माँ के नामष् अभियान एक प्रयास है, जो हमारी मातृभूमि और प्रकृति के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य माँ के नाम पर एक पेड़ लगाना और एक स्थायी स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा। माँ और प्रकृति दोनों ही जीवन का मूल आधार हैं और इस पहल के माध्यम से हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। ष्एक पेड़ माँ के नामष् का हिस्सा बनें और अपनी माँ के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बनाने के लिए एक पेड़ लगाएँ।
इस अवसर पर जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, प्रतापगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, डॉ. जे.एम.जैन, क्रेता व्यापार संघ अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा, निम्बाहेड़ा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पश्चिम मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, कनेरा मण्डल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, छोटीसादड़ी भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा पूर्वी मण्डल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, भाजपा पश्चिम मण्डल अध्यक्ष लोकेश धाकड़, निम्बाहेड़ा उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली, छोटीसादड़ी उपखण्ड अधिकारी यतीन्द्र पोरवाल, पंस. विकास अधिकारी निम्बाहेड़ा लक्ष्मण लाल खटीक, पंस समिति छोटीसादड़ी विकास अधिकारी दिनेश कुमार मेघवाल, नगर परिषद आयुक्त कौशल कुमार खटूमरा, कृषि उपज मंडी सचिव संतोष कुमार मोदी, निम्बाहेड़ा भाजपा नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, पूर्व नगर महामंत्री विरेश चपलोत, एक पेड़ मां के नाम अभियान के नगर संयोजक एवं नगर उपाध्यक्ष पुष्कर सोनी, जगदीश माली, एक पेड़ मां के नाम अभियान के नगर सह संयोजक धर्मपाल जाट, प्रमोद वैष्णव, नगर मंत्री कैलाश सेन, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश गोपावत, जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड़, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक उमेश तोतला, सह संयोजक गजेंद्र नवलखा, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष विजय बैरवा, गुणवंत शर्मा आदि ने पौधरोपण किया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.